शहडोल

दो बाइक की आमने-सामने हुई भिडंत में दो की मौत, चार घायल

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधिया की घटना, जांच में जुटी पुलिसशहाडोल. जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधिया में रविवार की शाम हुए सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोगों को गंभीर चोट आने पर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच […]

2 min read
Feb 03, 2026

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधिया की घटना, जांच में जुटी पुलिस
शहाडोल. जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधिया में रविवार की शाम हुए सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोगों को गंभीर चोट आने पर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश अहिरवार 21 वर्ष निवासी दुआरी अपने दो साथी सरमन अहिरवार व मायाराम बैगा के साथ मोटर साइकिल से लपरी का मेला घूमने जा रहेा था, इसी दौरान शाम करीब 4.30 बजे गंधिया गांव के देवी मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में लवकुश अहिरवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सरमन अहिरवार व मायाराम को गंभीर चोट आने पर जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
वहीं दूसरे बाइक में सवार विनय ङ्क्षसह 24 वर्ष के साथ उसकी दो बहनें भारती सिंह 19 वर्ष व उमा ङ्क्षसह 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विनय ङ्क्षसह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों बहनों का उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम लपरी मेला आने जाने के दौरान देवी मंदिर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोगों का गंभीर चोट आने पर उपचार जारी है। दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बरुका में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल

सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुका में तेज रफ्तार बस ने छात्रों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादस में तीन छात्राओं को चोट आई है। घटना की शिकायत ऑटो चालक नीरज नायक निवासी बरुका ने सोहागपुर थाना में दर्ज कराई है। वाहन चालक ने बताया कि वह ऑटो क्रमांक एमपी 18 आर 2795 से स्कूली बच्चों को सुबह 8 बजे स्कूल छोडऩे जा रहा था, इसी दौरान नफीफ ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 65 जेडसी 8014 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की ऑटो सडक़ किनारे जाकर पलट गया।
राहगीरों की मदद से छात्रों को ऑटो से बाहर निकाला गया, जिसमें छात्रा उन्नति नामदेव 10 वर्ष, भूमि शर्मा 11 वर्ष एवं प्रतिक्षा गौतम 11 वर्ष को गंभीर चोट आई। प्रत्यदर्शियों की माने तो ऑटो में 6-7 बच्चे बैठे थे जो सुबह स्कूल जा रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
03 Feb 2026 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर