शहडोल

जब कलेक्टर पहुंचे जैतपुर न्यायालय

कलेक्टर ने राजस्व मामले निपटाने के दिए निर्देश

2 min read
Feb 03, 2018
when the collector arrives Jatpur court

शहडोल. कलेक्टर नरेश पाल ने शुक्रवार को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार जैतपुर के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आरसीएमएच में दर्ज प्रकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे राजस्व वसूली की सही डिमाण्ड कायम करें।
राजस्व न्यायालय द्वारा वर्ष 2017-18 की राजस्व वसूली की मांग कायम नहीं हुई है, सही मांग कायम कर राजस्व वसूली करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नक्शा तरममी के प्रकरणों का भी निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे नक्शा तरमीम के प्रकरणों को अतिगंभीरता से देखें तथा उनका निराकरण गंभीरता से कराएं। सभी राजस्व अधिकारी मोबाईल गिरदावरी पर ध्यान दें तथा मोबाईल के माध्यम से ही गिरदावरी करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आर/16 में दर्ज प्रकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे आर/16 में दर्ज प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ईटीएस मशीनों के संबंध में राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली।, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो पटवारी राजस्व वसूली में रूचि नहीं लेते हैं ऐसे पटवारियों की वेतन रोकें। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरणों के प्रकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया। एसडीएम ने बताया कि जैतपुर में 44 अविवादित नामांतरण के मामले दर्ज किए गए थे जिनमें से 41 प्रकरणों का निराकरण कर दिया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण ऑन लाईन करें।
आवासीय भवनों का व्यावसायिक हो रहा उपयोग
जैतपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवासों को व्यावसायिक दुकानों के रूप में उपयोग किया जा रहा है, कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे सभी आवासों का व्यावसायिक डायवर्सन कराएं। राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राजस्व न्यायालयों के माध्यम से किसानों के राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा है कि किसी भी स्थिति में किसानों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में परेशानी नहीं होना चाहिए।
नायब तहसीलदार को फटकार
कलेक्टर नरेश पाल ने जैतपुर तहसील के उप तहसील चन्नौड़ी का निरीक्षण करने के दौरान नायब तहसीलदार चन्नौड़ी को जमकर फटकार लगाते हुए निलंबित करने की चेतावनी दी। दरअसल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जब दायरा पंजी का निरीक्षण किया तब उसमें बहुत सारी गडबड़ी सामने आई तथा आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों में तारीख दर्ज नहीं होने पर फटकार लगाई तथा निलंबन की चेतावनी दी साथ ही लिपिक को भी कड़ी चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें

भ्रष्टाचार : 3×3 मीटर के पंप हाउस में खप गई 200 बोरी सीमेंट
Published on:
03 Feb 2018 09:58 am
Also Read
View All