
शहडोल- तुम्हारे पकौड़े खाकर करंट जैसा क्यों लग रहा है, ये सोशल मीडिया पर वायरल एक फनी मैसेज है, जिसमें एक ग्राहक दुकानदार से पूंंछता है, जिस पर दुकानदार जो जवाब देता है उसे सुनने के बाद तो आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाओगे, ग्राहक के करंट वाले सवाल पर दुकानदार कहता है कि मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी।
आज कल गली मोहल्ले में पकौड़े की चर्चा हो रही है। जहां जाओ वहां पकौड़े की चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं सोशल मीडिया भी इन दिनों पकौड़ों की चर्चा से पटा पड़ा है। आज जिस पकौड़ा शब्द की हर जगह चर्चा हो रही है। वो इसलिए नहीं हो रही, दरअसल कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में जब प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से रोजगार से रिलेटड सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने उस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्या पकौड़े बेचना रोजगार नहीं है। जिसके बाद से ही पकौड़ा अचानक से लोगों की जुबां पर आ गया, और इस तरह से फेमस हुआ कि उस पर पकौड़ा राजनीति तो हो ही रही है। साथ में सोशल मीडिया में पकौड़ा और रोजगार को लेकर फनी मैसेज भी वायरल होने लगे। ऐसे-ऐसे मैसेज जिसे पढने के बाद आप अपनी हंसी तो रोक ही नहीं सकते हैं। व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर जहां जाओ वहां पकौड़े पर तरह-तरह के फनी मैसेज वायरल हो रहे हैं।
पढि़ए पकौड़े पर फनी मैसेज
ग्राहक- तुम्हारे पकौड़े खाकर करंट जैसा क्यों लग रहा है?
पकौड़े वाला- मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी।
----------------------
टीचर- बच्चों तुम्हें डर तो नहीं लग रहा है।
बच्चे- किस बात का सर
टीचर- पेपर में नंबर कम आने का
बच्चे- नहीं सर डर कैसा, नंबर कम हो या ज्यादा, बेचने तो पकौड़े ही हैं।
----------------------------
बेटा खाली बैठा कुछ पढ़ रहा था
तभी पीछे से मां आती है और कहती है कि दिनभर किताबें ही पढ़ता रहेगा क्या, 1-2 घंटे पकौड़े बनाने की प्रैक्टिस भी कर लिया कर
--------------------------------
बच्चा बाहर क्रिकेट खेल रहा था
तभी पीछे से मां आती है और कहती है कि तू कभी सचिन नहीं पाएगा, मैं
कहती हूं चल पकौड़ा बनाना सीख ले।
--------------------------------