शाजापुर

अब तक नहीं मिली विद्यार्थियों को किताबें, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नहीं मिले तो आफिस के दरवाजे पर चिपकाया ज्ञापन
2 min read
Sep 27, 2018
patrika
Education,abvp,students,schools,Books,District education officer,Excellent School,

शाजापुर. शिक्षा का आधा सत्र बीतने वाला है, लेकिन विद्यार्थी अभी तक स्कूलों में किताबों का इंतजार कर रहे हैं। उत्कृष्ट विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को अब तक किताबें नही मिली हैं। जिससे विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

किताबों की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य शशिरेखा राजालू से चर्चा की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विद्यार्थियों ने अभा विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं बुलाया। गुरुवार को एबीवीपी कार्यकर्ता उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे तो वहां प्राचार्य राजालु मौजूद नहीं थी। यहां काफी देर इंतजार के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। लेकिन यहां भी जिला शिक्षा अधिकारी केएस राजपूत नहीं मिले। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि साहब अभी मीटिंग में गए हैं।

बहुत देर तक इंतजार के बाद विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन ऑफिस के दरवाजे पर चिपका दिया गया। प्रांत के सहमंत्री श्याम टेलर ने सभी छात्रों को आश्वस्त किया कि 2 दिन में किताबें नहीं मिली तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन के दौरान आकाश शर्मा, यश शर्मा, दीपक राठौर, ऋषभ शर्मा, अक्षत पांचाल, अभिषेक परमार, अनिल पाटीदार, अर्जुन गुर्जर, सुनील राठौर, योगेश गुर्जर, आदि मौजूद थे।

बता दें कि इस वर्ष से सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं में एनसीइआरटी (द नेशनल काउंसिल ऑफ एज्यूकेशन रिसर्च एंड ट्रैनिंग) का कोर्स लागू किया है। ऐसे में अब तक स्कूलों में चले आ रहे एमपी बोर्ड के कोर्स को बदल दिया है। नया कोर्स लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों में इसकी किताबे विद्यार्थियों को देकर अध्यापन कराना था, लेकिन स्कूलों में अभी तक भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) की गणित और विज्ञान की किताबें नहीं पहुंची है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो रही है।

परिषद ने छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गोलियां चलाई। जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई। गुरुवार को अभविप नगर इकाई शाजापुर द्वारा छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें प्रांत सहमंत्री श्याम टेलर ने सभी को इस दुखद घटना की जानकारी दी। इस दौरान सावन मालवीय, आकाश शर्मा, यश शर्मा, दीपक राठौर, ऋषभ शर्मा, गणेश राठौर, हर्षित राठौर, आदित्य भटनागर, अभिषेक परमार, अवि जैन, वैष्णवी मालवीय आदि उपस्तिथ थे।

Updated on:
27 Sept 2018 07:56 pm
Published on:
27 Sept 2018 07:56 pm