शाजापुर

100 से ज्यादा स्थानों पर होगा होली पूजन

रंगों का पर्व होली मनाने की तैयारी पूरी

2 min read
Mar 01, 2018
रंगों का पर्व होली मनाने की तैयारी पूरी

शाजापुर. होली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और बाजार भी सज चुके हैं। शहर में गुरुवार को 100 से अधिक स्थानों पर होलिका पूजन होगा। इसके बाद शुक्रवार अलसुबह होलिका का दहन किया जाएगा। शहर में भी पांच दिनी होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा और शहर में पांच दिनों तक चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। होली के त्योहार को लेकर बच्चे हों या बड़े, सभी खासे उत्साहित होते हैं। होली के दिन लोग एक-दूजे को प्यार से रंग लगाकर गिले-शिकवों को दूर करते हैं। शहर में भी पांच दिनों तक होली का पर्व मनाए जाने की परंपरा रही है जिसका निर्वहन इस वर्ष भी किया जाएगा। इसी के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर होली के डांडे गाड़े गए हैं। 2 मार्च की सुबह पूजा अर्चना के साथ होली जलाई जाएगी। शहर में १०० से अधिक स्थानों पर होली जलाई जाएगी। लोगों के उत्साह को दोगुना करने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नगर पालिका ने भी पर्व को लेकर प्रकाश, मिट्टी की व्यवस्था की है जहां होली के डांडे गाड़े जाएंगे।
80 स्थानों पर होगा होलिका दहन, बाजार में सजी दुकान 80 स्थानों पर होगा होलिका दहन, बाजार में सजी दुकान 80 स्थानों पर होगा होलिका दहन, बाजार में सजी दुकान
शुजालपुर. नगर सहित अंचलों में होलिका दहन कार्यक्रम गुरुवार को होगा। प्रशासन ने भी पर्व को लेकर व्यवस्था बनाई है। नगर के मंडी क्षेत्र में 39 तथा सिटी क्षेत्र में 41 स्थानों पर सार्वजनिक उत्सव समिति दहन करेगी। दहन के इन स्थलों पर आयोजन समितियों द्वारा आकर्षक रूप से साज-सज्जा की जाती है। साथ ही दहन के पूर्व महिलाओं द्वारा विधिविधान से होलिका की पूजा-अर्चना की जाती है। मंडी क्षेत्र में कंघी मोहल्ला के लोगों द्वारा सजाई जाने वाली होली आकर्षण का केंद्र रहती है। यहां होलिका व भक्त प्रहलाद की आकर्षण झांकी सजाई जाती है।
ड्डबाजारों में सजी दुकानें
धुलेंडी शुक्रवार को मनेगी। रंगों के इस पर्व पर सिटी व मंडी क्षेत्र में गैर का आयोजन भी होगा। सिटी क्षेत्र में स्नेही मित्र मंडल व्यायामशाला व मंडी में गैर का आयोजन होगा। होली पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रंगों व पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगे शकर के पतासे भी बिकने के लिए सज गए।
फूलों की होली खेली, महिला संगठनों ने मनाया उत्सव
शुजालपुर. डिवाइन महिला मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं ने नगर के प्रसिद्ध श्री नाथजी मंदिर में कार्यक्रम किए। मंदिर के गार्डन में मंच बनाकर रंग बिरंगे फूलों की मालाओं से सुसज्जित किया फिर श्रीकृष्ण की मनोहारी मूरत को दर्शन के लिए लाया गया। महिलाओं ने फाग उत्सव के गीतों की प्रस्तुति देते हुए संगीत की मधुर ध्वनि पर नृत्य व उल्लास मनाया। पहले फूलों से होली खेली और फिर अबीर-गुलाल के साथ रंग पिचकारियों से वातावरण गोकुल सा बन गया। आभार मंच अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल ने माना। वैश्य महिला मंडल शुजालपुर ने फाग मनाया। महिलाओं ने फाग गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। जिला महामंत्री ग्रीष्मा शाह, अध्यक्ष वीणा गोयल ने जानकारी दी। बरसाने की लठमार होली भी खेली। सुधा अग्रवाल, लक्ष्मी खत्री, अनीता पंवार, जयश्री चौरसिया, लता विजयवर्गीय, प्रीति गोयल, चंचल विजयवर्गीय, संगीता आर्य, नम्रता सोनी, ज्योति गोयल आदि ने मुख्य किरदार अदा किए। फाग गीत में ओमवती बिंदल, राजकुमारी अग्रवाल, पुष्पा शाह, अनीता जैन, तेजकिरण जैन, हरभजन कौर, रेखा बिंदल, श्वेता विजयवर्गीय, शकुंतला बिंदल, मणि बिंदल, सविता अग्रवाल, दीप्ती चौपड़ा, गीता चौरसिया, कृष्णा शास्त्री, प्रियंका तिवारी ने रंग जमाया।ड्ड

ये भी पढ़ें

जूतामार होली का वीडियो

Published on:
01 Mar 2018 08:03 am
Also Read
View All