शामली

Crime : ईद पर घर लौट रहे युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध करने पर मौत

Crime : युवक की छह महीने बाद शादी थी। ईद पर लोनी से अपने घर शामली लौट रहा था। झपटमार का विरोध करने पर मौत हो गई।

2 min read
Jun 07, 2025
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत पत्रिका )

Crime : ईद पर गाजियाबाद से शामली अपने घर लौट रहे 25 वर्षीय एक युवक की ट्रेन ( Train ) की चपेट में आने से मौत हो गई। पता चला है कि युवक फोन पर बात कर रहा था। ट्रेन के चलते ही एक चोर ने इसका मोबाइल फोन ( Mobile Phone ) छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई छीना-झपटी में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके दोनों पैर कुचले गए। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान इसकी ( Dath ) मौत हो गई।

गाजियाबाद के लोनी में करता था वेल्डिंग का काम

शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा का रहने वाला अरशद गाजियाबाद के लोनी में वेल्डिंग का काम करता था। इसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब अरशद अपनी मां, छोटे भाई और तीन बहनों के साथ लोनी में रह रहा था। गुरुवार को वह ईद के लिए अपने घर वापस लौट रहा था। लोनी से वह शामली की ओर जा रही रही ट्रेन में सवार हुआ। बताया जाता है कि अरशद दरवाजे पर खड़ा होकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। ट्रेन चली तो नीचे खड़े एक झपटमार ( चोर ) ने इसका मोबाइल फोन झपटने की कोशिश की लेकिन अरशद ने फोन नहीं छोड़ा।

झपटमार से खींचातानी में चली गई जान ( Crime )

इसी दौरान दोनों में खीचा-तानी हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि अरशद नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से इसके दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। आनन-फानन में घायल अरशद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को इसने दम तोड़ दिया। अरशद अपने पूरे परिवार में कमाने वाला इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ईद की खुशियां भी मातम में बदल गई हैं।

छह महीने बाद थी शादी

अरशद का रिश्ता तय हो चुका था। छह महीने बाद इसकी शादी थी। इस घटना के बाद दोनों घरों में दुख पसर गया। अब पुलिस घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कोशिश की जा रही है कि उस झपटमार की पहचान हो सके जिसकी वजह से यह इतनी बड़ी घटना हुई।

Updated on:
07 Jun 2025 07:23 am
Published on:
07 Jun 2025 07:14 am
Also Read
View All

अगली खबर