ठंड से सहमा जनमानस

सुबह कोहरा तो दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं से सिहरता रहे लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 2:57 PM IST
down temperature
down temperature
श्योपुर ।
जनवरी के साथ ही शुरू हुआ कोहरे और ठंड का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को दिन के दस बजे तक कोहरे की चादर छाई रही, जबकि बादलों का डेरा दिनभर बना रहा। जिससे जनजीवन बुरीतरह से प्रभावित रहा। इस स्थिति को चल रही सर्द हवाओं ने और बढ़ाते हुए जनमानस को हाड़ तक कंपकंपाने को विवश कर दिया।



इन दिनों चल रही शीतलहरों ने लोगों को घरों में ही कैद बने रहने को विवश किए रखा। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान जल संसाधन विभाग के मौसम केन्द्र के मुताबिक 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि ग्रामीणों ने ठंड इससे अधिक होने की बात कही है। मगर जिले में तापमान सुबह आठ बजे का दर्ज किए जाने की बजह से न्यूनतम पारे का पता नहीं चल सका है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो आसमान पर बादलों का डेरा था और कोहरा छाया हुआ था, कोहरा तो धीरे धीरे कर कम हो गया। मगर बादल दिनभर आसमान पर डेरा डाले रहे। इसदौरान चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को गलन का अहसास कराते हुए कमरों में भी रजाइयों में छिपे रहने को विवश किए रखा।


Published on: