श्योपुर

भारत में चीतों की आबादी ने छुआ 62 का आंकड़ा, जानिए कब हुई थी प्रोजेक्ट की शुरुआत

Cheetah Project: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 4 शावकों के साथ भारत में चीतों की संख्या 62 हो गई है...। 7 दशक बाद मध्यप्रदेश में चीतों की सख्या बढ़ रही है...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 12:36 PM IST
Cheetah Project
Cheetah Project: Cheetah Project: श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जन्मे चीते के शावक। (फोटो-भूपेंद्र यादव एक्स)

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चार नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की संख्या 62 पहुंच गई है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता KOMG-3 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बोत्सवाना से आई ढाई साल की मादा चीता, KOMG 3 ने आज जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि वह बोत्सवाना से आई पहली मादा चीता है जिसने बच्चों को जन्म दिया है। यह 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक अहम पल है और भारत में चीतों की आबादी को फिर से बसाने की दिशा में एक गर्वपूर्ण उपलब्धि है।

यादव ने कहा कि जंगल में चार महीने से अधिक समय बिताने के बाद, KOMG 3 ने अब प्राकृतिक माहौल में बच्चों को जन्म दिया है। 2022 में चीतों को फिर से बसाने का कार्यक्रम शुरू होने के बाद से, जंगल में जन्म का यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है।

इन चार नए शावकों के आने से, भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 ऐसे चीते शामिल हैं जिनका जन्म भारत में हुआ है। इस तरह का हर जन्म हमारी उम्मीदों को बढ़ाता है, हमारे संकल्प को मजबूत करता है और हमें याद दिलाता है कि संरक्षण का काम धैर्य, लगन और सामूहिक प्रयासों की एक लंबी यात्रा है। इस उपलब्धि के पीछे प्रबंधकों, पशु चिकित्सकों, वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों और 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी लोगों का अथक समर्पण और कठिन परिश्रम शामिल है।

Updated on:
20 Nov 2026, 12:36 PM IST
Published on: