5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बढ़कर 60 हुए चीते, कूनों में 5 शावकों ने लिया जन्म

Kuno National Park : मादा चीता केजेपी—21 ने 5 शावकों को जन्म दिया है। अब कूनो में चीतों की संख्या 56 हो गई हैं, जिसमें भारत में जन्मे चीते 41 हैं।
2 min read
Google source verification
Kuno National Park

मादा चीता KJP—21 ने 5 शावकों को दिया जन्म (फोटो सोर्स: Patrika)

Sheopur News :मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से सोमवार को एक बार फिर वाइल्ड लाइफ लवर्स को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, यहां मादा चीता केजेपी—21 ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। कूनों प्रबंधन के अनुसार, सभी शावक स्वस्थ हैं।

कूनो नेशनल पार्क में आए नन्हे मेहमानों के बाद अब यहां चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें भारत में जन्म लेने वाले चीतों की संख्या 41 है। इसके अलावा, मंदसौर जिले के गांधीसागर में हालही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 4 चीते छोड़े गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर भारत में चीता प्रोजेक्ट के तहत चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी कर जताई खुशी

इधर, कूनो से खुशखबरी आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जाहर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो के साथ एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि, 'प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और गर्व का पल है…।

भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं।

सीएम ने कूनो टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रोजेक्ट चीता और कूनो टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, 'ये भारत की चीता आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि है।'