
Gwalior-Sheopur Rail line: ग्वलियर-श्योपुर रेल लाइन पर चलेगी मेमू ट्रेन (फोटो सोर्स- Patrika)
Gwalior-Sheopur Rail line construction: करीब 188 किलोमीटर लंबाई के ग्वालियर-श्योपुर रेल लाइन के गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट काम शुरुआत से ही धीमी गति से चल रहा है। हालांकि पूर्व में पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2025 में ही पूरा करने के दावे किए गए थे, लेकिन इसमें अभी 8 में से 6 सेक्शन में काम कंपलीट हुआ है। हालांकि अब रेलवे से ग्वालियर-वीरपुर के बीच काम कंपलीट करने और मेमू ट्रेन चलाने के बाद अब श्योपुर तक का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य लिया है।
दावा किया जा रहा है कि रेलवे द्वारा इस साल के अंत तक प्रोजेक्ट पूरा कर देगा और फिर नए साल 2027 की शुरुआत में ग्वालियर श्योपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने लगेगी। गत 9 सितंबर को सांसद शिवमंगल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में भी रेलवे के अधिकारियों ने दिसंबर तक का टारगेट होने की बात कही।
ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए बर्धा में निर्माणधीन श्योपुर के रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन 5 अक्टूबर 2023 को किया गया। अमृत भारत योजना में शामिल किए गए इस स्टेशन के लिए तत्समय 150 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए और भूमि पूजन कार्यक्रम में दावा किया गया कि ये सर्वसुविधायुक्त और हेरिटेज लुक में बनाया जाएगा। लेकिन बाद में इसका एस्टीमेट रिवाइज कर दिया गया और अब सामान्य श्रेणी का स्टेशन बनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जब भूमि पूजन किया गया तब तो बड़े बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन अब रेलवे स्टेशन को सामान्य श्रेणी का बनाया जा रहा है और ये सबलगढ़ से भी छोटा नजर आ रहा है।
सेक्शन- वीरपुर से सिरोनी रोड जिले में वीरपुर से सिरोनी रोड तक के 36.70 किलोमीटर के सेक्शन में ट्रैक लिंकिंग का काम कंपलीट हो चुका है। इसके साथ ही इस सेक्शन में बनने वाले 8 मेजर ब्रिज और 62 माइनर ब्रिज और अंडरपास के काम 98 फीसदी तक हो चुके हैं। वहीं एक आरओबी भी तैयार हो चुका है। इस सेक्शन में 4 स्टेशन की बिल्डिंग बनाई जा रही है, जिसका 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
सेक्शन- सिरोनी रोड से श्योपुर जिले की सीमा में अंतिम सेक्शन सिरोनी रोड से श्योपुर तक है. जिसकी लंबाई 33.35 किलोमीटर की है। इसमें भी अर्थवर्क, ब्लैंकेटिंग और ट्रैक लिंकिंग के काम 100 फीसदी हो चुके हैं। जबकि 12 मेजर ब्रिज बन चुके हैं. 41 माइनर ब्रिज और अंडरपास पूरे हो गए हैं। रेलवे विभाग ने इसी साल के अंत तक इस सेक्शन में भी काम पूरा करने का लक्ष्य लिया है।
188 किलोमीटर का ग्वालियर-श्योपुर ट्रैक
184 किलोमीटर में हो चुका ट्रैक लिंकिंग काम
117 किलोमीटर का ट्रैक हो चुका कंपलीट
71 किलोमीटर का ट्रैक शेष है श्योपुर में
95 फीसदी काम हो चुका प्रोजेक्ट में
ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है। ग्वालियर से वीरपुर तक मेमू ट्रेन भी संचालित होने लगी है। अब दो सेक्शन का काम चल रहा है, जो समय सीमा में हो जाएगा।- मनोज कुमार, जर्नसपर्क अधिकारी, रेलवे झांसी
Updated on:
15 Sept 2026 09:05 am
Published on:
15 Sept 2026 09:05 am
