31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shoepur news: ‘पापा उठ जाओ न…’ दुनिया छोड़ गए 3 बच्चों के पापा, अंडे के लिए हुई थी लड़ाई

Death of laborer: बलवीर जाटव के गांव सिखेड़ा में पत्नी, तीन छोटे बच्चे और बुजुर्ग मां-बाप मातम में डूबे हैं। शुक्रवार को परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
2 min read
Google source verification
Death of laborer: आर्थिक सहायता की मांग (Photo Source - Patrika)

Death of laborer: आर्थिक सहायता की मांग (Photo Source - Patrika)

shoepur news: जयपुर में एमपी के बलवीर जाटव की पीट-पीटकर हत्या के बाद उसके गांव सिखेड़ा में शुक्रवार को भी मातम पसरा हुआ है। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। बलवीर की पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार यही कह रही है कि बच्चों को कौन संभालेगा। वहीं बलवीर के बूढ़े मां-बाप को देखकर पूरा गांव रो रहा है। रिश्तेदार इस गम की घड़ी में परिवार को हिम्मत दे रहे है। बता दें कि जयपुर से बलवीर के शव को लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बच्चे बार-बार बोलते रही कि 'पापा उठ जाओ न'..। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्यों में शामिल बलवीर की मौत से पत्नी, तीन छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आर्थिक सहायता की करी मांग

शुक्रवार को परिजनों ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। बलवीर और उसका बड़ा भाई रामवीर जयपुर में काम करते थे। इससे पहले बलवीर केरल में भी मजदूरी कर चुका था। परिजनों का कहना है कि शासन से आर्थिक सहायता मिल जाए तो तीनों बच्चों के भविष्य को सहारा मिल सकेगा। उनका पालन-पोषण और पढ़ाई अच्छे तरीके से हो पाएगी नहीं तो हम कहीं के नहीं रहेंगे।

ये था पूरा मामला

परिजनों के मुताबिक 30 वर्षीय बलवीर पिछले एक वर्ष से जयपुर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। बीते दो दिनों पहले शाम के समय काम खत्म होने के बाद वह गुर्जर की थड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे चार युवकों ने विवाद के बाद उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलवीर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के लोग अंडे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से टकराने पर अंडे नीचे गिर गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि देखते ही देखते सिर्फ अंडे गिरने के चलते कुछ लोग डंडे लेकर पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें एक मजदूर और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसका शव गांव लाया गया।

तीन बच्चों के भविष्य की चिंता

बलवीर की शादी वर्ष 2019 में अरुणा से हुई थी। उसके छह वर्षीय बेटे लव्यांश, चार वर्षीय बेटी साक्षी और डेढ़ वर्षीय बेटी आरवी के सिर से पिता का साया उठ गया है। बड़ा बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है, जबकि छोटी बेटी ने इसी वर्ष स्कूल जाना शुरू किया है। पिता प्रीतम जाटव (65) और माता रामादेवी उसे परिवार का सबसे लाड़ला बताते थे। बलवीर कि पत्नी बार-बार चीख कर रह रही है कि हम सब अब कैसे जिएंगे।