mp news: कूनो की धरती पर फिर गूंजी किलकारी, चीता गामिनी के तीन शावकों ने फिर दी जंगल को नई उम्मीद, हर नए जन्म के साथ प्रोज्क्ट चीता हो रहा मजबूत...
MP News Cheetah Cubs Born in Kuno: चीता स्टेट मध्य प्रदेश के कूनो से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां चीता गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में अब शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वन विभाग के मुताबिक अब कुनों में चीतों की संख्या 35 हो गई है। वहीं गांधी सागर अभयारण्य समेत भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है।वन विभाग के मुताबिक प्रोजेक्ट चीता के लिए शावकों का जन्म लेना बड़ी सफलता मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लगातार हो रहे जन्म दर्शाते हैं कि कूनो का पर्यावरण अब चीतों के अनुकूल होता जा रहा है। हालांकि शावकों की सुरक्षा और प्राकृतिक चुनौतियां अब भी बड़ी जिम्मेदारी हैं।
भारत में अफ्रीकी चीतों की वापसी के बाद हर जन्म संरक्षण की बड़ी सफलता की ओर इशारा है। वन विभाग की टीम शावकों की सेहत और मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।
बता दें कि चीता शावकों के जन्म की खबरें इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योकि भारत में 70 साल पहले ही चीता विलुप्त हो चुके थे। इन्हें फिर से बसाया गया। भारतीय जमीन पर इनका सफल प्रजनन बड़ी उपलब्धि है। ये संकेत है कि मध्य प्रदेश के कूनो का इकोसिस्टम इनके लिए अनुकूल और मुफीद हो चला है।