श्योपुर

PM Modi के बर्थडे के एक दिन बाद Kuno से आई खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता ने 4 शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: प्रोजेक्ट चीता के 4 साल पूरे होते ही श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है।
2 min read
Sep 18, 2026
kuno national park cheetah kgp12 gives birth 4 cubs pm modi birthday
Kuno National Park Cheetah KGP12: पीएम मोदी के जन्मदिन के एक दिन बाद कूनो में चार शावकों का जन्म (फोटो सोर्स- Bhupendra Yadav X Handle)

Kuno National Park Cheetah KGP12: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi birthday) के एक दिन बाद प्रोजेक्ट चीता को बड़ी सफलता मिली है। पीएम मोदी के बर्थडे यानी 17 सितंबर को प्रोजेक्ट चीता के चार साल होते ही भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स (X) पर यह जानकारी साझा करते हुए कूनो और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। चार शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की संख्या 56 हो चुकी है। इनमे से 49 चीतों का घर अब भी कुनो नेशनल पार्क ही है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा मादा चीता KGP12 और उसके शावकों की तस्वीर शेयर कर लिखा- भारत के चीता प्रोजेक्ट के चार साल पूरे होने के एक दिन बाद, भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने कुनो में चार बच्चों को जन्म दिया है।

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

सीएम मोहन यादव ने भी कूनो से आई खुशखबरी की शुभकमनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फोटो शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि कुनो की बढ़ती चीतों की आबादी से वाइल्डलाइफ टूरिज्म, स्थानीय आजीविका और इकोसिस्टम संरक्षण को मजबूती मिल रही है। सीएम ने एमपीवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चार साल हुए थे पूरे

भारत में 'प्रोजेक्ट चीता' के चार साल 17 सितंबर को पूरे हुए है। लगभग 70 वर्ष पहले देश से विलुप्त हो चुके चीतों को बसाने की इस महत्त्वाकांक्षी पहल को चार वर्ष में चार देश भारत, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना की पार्टनरशिप से सकारात्मक दिशा मिली है। वर्तमान में देश में 56 चीते है। जानकारी के लिए बता दें कि जब चीतों ने 17 सितंबर 2022 को भारत में कदम रखा, तब पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। मोदी ने ही चीतों को रिलीज किया था।

Updated on:
18 Sept 2026 03:19 pm
Published on:
18 Sept 2026 03:06 pm