विजयपुर(श्योपुर$) विजयपुर के दोर्द गांव में रविवार की तडक़े 4 बजे जयपुर (राजस्थान) पुलिस ने विजयपुर पुलिस के साथ दबिश दी और एक दुष्कर्म के आरोपी को पकडऩे के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान पुलिस आरोपी को तो नहीं पकड़ पाई, उल्टे आरोपी की मां संदिग्ध परिस्थितियों में 60 फीट गहरे कुएं में गिर गई। […]
विजयपुर(श्योपुर$) विजयपुर के दोर्द गांव में रविवार की तडक़े 4 बजे जयपुर (राजस्थान) पुलिस ने विजयपुर पुलिस के साथ दबिश दी और एक दुष्कर्म के आरोपी को पकडऩे के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान पुलिस आरोपी को तो नहीं पकड़ पाई, उल्टे आरोपी की मां संदिग्ध परिस्थितियों में 60 फीट गहरे कुएं में गिर गई। हालांकि आरोपी को पकडऩे वाली पुलिस टीम तो बैरंग लौट गई, लेकिन ग्रामीणों की मदद से विजयपुर पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। हालांकि मामले में पुलिस का अपना तर्क है कि महिला को कम दिखता है, इसलिए वह पैर फिसलने से कुएं में गिर गई होगी, लेकिन महिला का आरोप है कि राजस्थान पुलिस अपने साथ एफआईआर कराने वाली लडक़ी के पिता को लेकर आई थी और उसने मुझे धक्का मारा था।
बताया गया है कि ग्राम दोर्द निवासी सूरज पुत्र उदयसिंह जाटव के खिलाफ 14 जनवरी को जयपुर में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज है। इसी मामले में जयपुर पुलिस ने विजयपुर पुलिस को साथ लेकर रविवार की सुबह 4 बजे के आसपास गांव में दबिश दी। हालांकि आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई, लेकिन इसी घटनाक्रम में आरोपी सूरज की मां मीरा पत्नी उदयङ्क्षसह जाटव (45) अचानक घर के पास ही बने एक 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गई। इस दौरान जयपुर पुलिस तो आरोपी को बिना पकड़े ही वापस लौट गई,लेकिन लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद विजयपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर महिला को चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। वहीं विजयपुर पुलिस इस जांच में जुट गई है कि महिला कुएं में कैसे गिरी।
महिला के कुएं में गिरने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान तहसीलदार अमिता ङ्क्षसह तोमर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की गंभीरता देखते हुए महिला के बयान दर्ज किए गए। साथ ही प्रशासनिकस्तर पर भी जांच शुरू की गई। वहीं कुएं में गिरने वाली महिला का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके साथ धक्कामुक्की की गई और मेरे बेटे पर एफआईआर दर्ज कराने वाली लडक़ी का पिता भी पुलिस के साथ था, उसने ही धक्का दिया, जिससे वह कुएं में गिरी है।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के जिस आरेापी सूरज को गिरफ्तार करने के लिए विजयपुर आई जयपुर राजस्थान पुलिस इस हंगामे के बाद बैरंग वापस लौट गई।
टीआई, विजयपुर आरएस गुर्जर ने बताया किराजस्थान पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने दोर्द गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला तो वापस आ गई। वहीं महिला को आंखों से कम दिख रहा था, जिससे पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई थी। उसे निकलवाकर अस्पताल में भिजवाया गया है। महिला के बयान भी तहसीलदार द्वारा दर्ज किए गए हैं। रही बात महिला के आरोपों की तो ये मनगढ़ंत बाते हैं।
महिला मीरा जाटव ने बताया कि मेरे बेटे को फंसाने के लिए शादी का दबाव डालने के लिए जयपुर पुलिस की मदद ये मामला दर्ज कराया गया है। उसे पकडऩे के बहाने रविवार की सुबह लडक़ी के पिता ने मुझे धक्का देकर कुएं में धकेलकर भाग खड़े हुए, उस समय जयपुर पुलिस भी मौजूद थी।