श्योपुर

नल-जल योजना चालू,फिर भी आधा गांव प्यासा

दांतरदा का मामला, ऑपरेटर की मनमानी के कारण आधे गांव में नहीं हो पा रही पानी की आपूर्ति,जिम्मेदार बने है मौन

2 min read
Jun 19, 2018
नल-जल योजना चालू,फिर भी आधा गांव प्यासा

दांतरदा. श्योपुर विकासखंड के ग्राम दांतरदा में भले ही नल-जल योजना चालू है। लेकिन इसके बाद भी आधा गांव प्यासा बना हुआ है। इसकी वजह ग्रामीण ऑपरेटर की मनमानी बता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑपरेटर की मनमानी के कारण पानी की सप्लाई पूरे गांव में नहीं हो पा रही है।


खास बात यह है कि गांव के लोग इस बारे में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को भी बता चुके है। लेकिन इसके बाद भी स्थितियों में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आधे गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नल-जल योजना के चालू होने के बाद भी पानी से वंचित हो रहे मोहल्लेवासियों का कहना है कि पानी नहीं पहुंचने के कारण दूसरे मोहल्लों में जाकर पानी लाना पड़ रहा है। जिसकारण खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। जबकि ग्राम पंचायत इस समस्या के लिए बिजली पर्याप्त न मिलना बता रही है। ग्राम पंचायत का कहना है कि बिजली पर्याप्त न मिलने के कारण नल-जल योजना का पानी दूरस्थ मोहल्लों में नहीं पहुंच पा रहा है।


इन मोहल्लों में नहीं पहुंच रहा पानी
ग्रामीणों ने बताया है कि नल-जल योजना तो रोज चल रही है। लेकिन इसके बाद भी प्रजापति मोहल्ला, माली बस्ती, राव बस्ती, जागा बस्ती, और लुहार मोहल्ला शामिल है। जिसकारण इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।


एक माह से बन रहे हालात
आधे गांव में पानी नहीं पहुंचने की स्थितियां पिछले करीब एक माह से बन रही है। विशेष बात यह है कि इन स्थितियों के बारे में मोहल्लें के लोग कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को अवगत करा चुके है। लेकिन इसके बाद भी स्थितियों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में इन मोहल्लेवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। इसलिए नल-जल योजना का पानी इन बस्तियों में नहीं पहुंच पा रहा है। हमारे पास इतना बजट भी नहीं है कि हम जनरेटर खरीद सके।
महेन्द्र जाट, सचिव,ग्राम पंचायत,दांतरदा

Updated on:
18 Jun 2018 02:49 pm
Published on:
19 Jun 2018 03:21 pm
Also Read
View All