शिवपुरी

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा आज व कल

मंगलवार को 11 केव्ही न्यू बस स्टैंड फीडर के बंद रहने से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हनुमान कालोनी, अमृत बिहार कालोनी, बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्र, 11 केव्ही सोनचिरैया फीडर के बंद रहने से सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक दर्पण कालोनी, करौंदी, भारतीय विद्यालय के आसपास का क्षेत्र तथा 33 केव्ही रातौर फीडर के बंद रहने से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रातौर एवं लालगढ़ से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

less than 1 minute read
इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा आज व कल

शिवपुरी। 33 केव्ही आईटीआई उपकेन्द्र के 11 केव्ही न्यू बस स्टैंड, 11 केव्ही सोनचिरैया एवं 33 केव्ही रातौर फीडर पर 5 मई तथा 11 केव्ही मनियर एवं हाउसिंग बोर्ड फीडर पर 6 मई को मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य कराए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।

मंगलवार को 11 केव्ही न्यू बस स्टैंड फीडर के बंद रहने से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवंशी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हनुमान कालोनी, अमृत बिहार कालोनी, बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्र, 11 केव्ही सोनचिरैया फीडर के बंद रहने से सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक दर्पण कालोनी, करौंदी, भारतीय विद्यालय के आसपास का क्षेत्र तथा 33 केव्ही रातौर फीडर के बंद रहने से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 केव्ही उपकेन्द्र रातौर एवं लालगढ़ से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसी प्रकार 6 मई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कालोनी, फतेहपुर आदि संबंधित क्षेत्र तथा सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाउसिंग बोर्ड कालोनी, संतुष्टि एवं ठकुरपुरा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Published on:
04 May 2020 07:14 pm
Also Read
View All