13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भौकाल जमाने मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक

PM Modi Appeal: सिद्ध स्थल बगीचा सरकार मंदिर में हुए विवाद में विधायक प्रीतम लोधी की एंट्री, लाव-लश्कर के साथ 200 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे विधायक।

2 min read
Google source verification
bjp mla pritam lodhi

bjp mla pritam lodhi 200 car convoy (source-pritam lodhi facebook)

PM Modi Appeal: अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) के कारण बढ़ते ईंधन संकट (Fuel Crisis) के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। मध्यप्रदेश में भी पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद खुद सीएम मोहन यादव ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है लेकिन इसके बावजूद कुछ नेता ऐसे हैं जिनसे अभी भी लाव-लश्कर व सैकड़ों गाड़ियों का मोह छूट नहीं रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले का है जहां भाजपा विधायक प्रीतम लोधी 200 गाड़ियों के काफिले के साथ भौकाल जमाते नजर आए।

भाजपा विधायक का 200 गाड़ियों का काफिला

शिवपुरी जिले के करैरा में स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा का बाग बगीचा में इन दिनों विवाद की स्थिति बनी हुई है और अब इसी विवाद में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की एंट्री हो चुकी है। जब विवाद की खबर उन तक पहुंची तो विधायक प्रीतम लोधी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ भौकाल जमाने के लिए करीब 200 गाड़ियों का काफिला लेकर मंदिर पहुंच गए। रास्ते भर पूरी रोड पर विधायक प्रीतम लोधी व उनके समर्थकों की गाड़ियां ही नजर आ रही थीं जिनके वीडियो भी सामने आए हैं। पीएम मोदी की अपील के बावजूद विधायक के सैकड़ों गाड़ियों के इस काफिले का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

देखें वीडियो-

मंदिर में विधायक के ये कैसे बोल?

पूरे लाव लश्कर के साथ मंदिर पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी ने वहां भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर में विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि यह मंदिर किसी के डैडी का नहीं है, यहां संत रहते हैं, और वो ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी मैं हिंदी में समझा रहा हूं, फिर मुझे अंग्रेजी में समझाना भी आता है। प्रीतम लोधी ने ये भी कहा कि अंग्रेजी में कहते हैं न कि टिट फॉर टेट, तो मैं वो भी जानता हूं।

सिद्ध स्थल बगीचा सरकार में चल रहा है विवाद

बता दें कि सिद्ध स्थल बगीचा सरकार मंदिर में बीते कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार की सुबह भी महिलाओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर न केवल हंगामा किया, बल्कि इस दौरान तालाबंदी की नौबत तक आ गई। बाद में पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला था। इससे पहले 9 मई शनिवार की रात करेरा का भोला पंडित अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में पहुंचा था तब वहां मौजूद साधु संतों के अलावा अन्य भक्तगणों ने उसका विरोध किया। इसके बाद वहां मारपीट हुई थी जिसमें भोला पंडित को चोटें आई थीं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर करेरा थाना पुलिस ने मंदिर के पुजारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।