
Shivpuri kidnapping case Accused arrested (Patrika.com )
Shivpuri kidnapping case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोतवाली अंतर्गत एसपीएस स्कूल के पास बीती रात कुछ लोग बंदूक की नौक व मारपीट करते हुए एक युवती व उसकी तीन माह की बेटी का अपहरण करके कार में ले गए। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को पडोरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बयानों के बाद युवती अपने परिजनो के साथ घर चली गई। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। युवती मुख्य आरोपी के साथ तीन साल इंदौर में लिव इन में रही है और दोनो से एक तीन माह की बेटी भी है। (MP News)
एसपीएस स्कूल के पास रहने वाली नीलम गुहारिया ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती रात को उसकी बेटी महक (22) व उसकी 3 महीने माह की बच्ची आरोही को करैरा निवासी पुष्पेन्द्र चौहान अपने कुछ दोस्तों के साथ अपहरण करके ले गया। उन्होने जब बेटी को ले जाने का विरोध किया तो इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और बंदूक की नौक पर पूरी घटना को अंजाम दिया। नीलम ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी बेटी महक तीन साल तक पुष्पेन्द्र के साथ इंदौर में लिव इन में रही और दोनो से एक तीन माह की बेटी भी है। पुष्पेन्द्र बेटी को शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इसलिए वह शिवपुरी आकर वापस अपने परिजनो के साथ रहने लगी।
इसके बाद बीती रात पुष्पेन्द्र ने उनकी बेटी के अपहरण की घटना कारित की। परिजनो ने बताया कि पुष्पेन्द्र कई दिनो से उनको धमकी भी दे रहा था और ५ दिन पहले भी घर आकर महक को जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन हमारे कारण उस समय वह महक को नही ले जा पाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान सहित उसके ८-१० साथियों पर अपहरण व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शनिवार शाम को पड़ौरा चौराहे से पुष्पेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है।
बता दें कि अपहरण की घटना का सीसीटीवी फुटेज वाले वीडियो के बाद पुष्पेन्द्र चौहान ने कार में जाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। उसमें उसने बताया था कि महक के परिजन उसको उसकी प्रेमिका को साथ नही ले जाने दे रहे थे। इसलिए वह महक के कहने पर भी उसे लेने आया था। वीडियो में महक भी अपनी मर्जी से पुष्पेन्द्र के साथ जाने की बात बोल रही है। इसके बाद जब पुलिस ने पुष्पेन्द्र को पकड़ लिया तो महक ने ऐसे कोई बयान नही दिए। बल्कि अपने परिजनो के साथ घर चली गई।
आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान का जब पुलिस ने आपराधिक रिकोर्ड खंगाला तो पता चला कि उसके खिलाफ दिनारा थाने में दो लूट सहित करैरा थाने में तीन मारपीट के मामले दर्ज है। पुष्पेन्द्र ऑनलाइन गेमिंग, सट्टे के अलावा कई गैरकानूनी काम करता है और इन कामों से ही उसने करोड़ो रुपए की संपति अर्जित कर ली है। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले कुछ सालों से इंदौर में रहकर अपने गैर कानूनी काम कर रहा था।
हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज है। शेष फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है- रोहित दुबे, टीआई, कोतवाली (MP News)
Published on:
09 May 2026 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
