26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

MP News: आत्महत्या करने से पहले युवक ने पत्नी, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया. एक साल पहले की थी लव मैरिज।

2 min read
Google source verification
shivpuri

पत्नी के साथ मृतक उत्कर्ष की फाइल फोटो (सोर्स- पत्रिका)

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत बीते दिनों सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर और साले को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में एक और आरोपी मृतक की साली फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सांई बाबा मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने बीते दिनों सल्फास खा लिया था, युवक को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक ने एक साल पहले ही भोपाल निवासी युवती से लव मैरिज की थी और हर रोज छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़े के बाद युवती अपने पति को छोड़कर मायके चली गई थी।

एक साल पहले की थी लव मैरिज

शहर के बाबा मंदिर के पास रहने वाले उत्कर्ष शिवहरे ने 2 फरवरी 2025 को भोपाल निवासी रिया शिवहरे से लव मैरिज की थी। उत्कर्ष के परिजन ने बताया कि शुरूआत के कुछ दिन तो सबकुछ सही चला, लेकिन बाद में रिया के व्यवहार में बदलाव आ गया। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगी। तीन महीने पहले रिया अपने मायके चली गई। उत्कर्ष ने कई बार पत्नी को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन रिया व ससुराल पक्ष से ससुर जितेन्द्र शिवहरे, साला ध्रुव, साली रियम कई दिन से उत्कर्ष को तरह तरह से परेशान कर रहे थे। इसी से तंग आकर उत्कर्ष ने 19 अप्रैल को सल्फास गटककर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले युवक ने प्रताड़ित करने वाले लोगों के नाम लेकर एक वीडियो छोड़ा और उसके बाद पुलिस ने पत्नी सहित ससुर, साले व साली पर दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर साली को छोड़ शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

पत्नी, ससुर और साला गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 23 अप्रैल को चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया और शनिवार को भोपाल से आरोपी पत्नी रिया, ससुर जितेन्द्र व साले ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि साली रियम फरार है। उत्कर्ष के परिजन का कहना है कि इन आरोपियों ने मिलकर उनके बेटे की जान ली है। थाना प्रभारी फिजिकल थाना कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि युवक की खुदकुशी के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को भोपाल से पकड़ लिया है। एक आरोपी फरार है, उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, विवेचना जारी है।