
Orders Issued for Summer Vacation in MP Schools- फाइल फोटो पत्रिका
School Holiday- मध्यप्रदेश में गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। अनेक जिलों में पारा 40 पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने, उन्हें लू आदि से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश के कई जिलों में शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके का शिवपुरी जिला भी भीषण गर्मी की चपेट में है। इसके चलते जिले में 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। भोपाल सहित जिन जिलों में 30 अप्रेल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है उन जगहों पर ग्रीष्मावकाश में बढ़ोत्तरी हो गई है। इन जिलों के सभी सरकारी स्कूल अब 16 जून को ही खुलेंगे।
शिवपुरी जिले में गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं। इन क्लास के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है। शिवपुरी के डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जोकि 27 अप्रेल से लागू हो गए हैं। शिवपुरी जिले के सभी सरकारी, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक छुट्टी हो गई है।
इससे पहले भोपाल में भी नर्सरी से आठवीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके संबंध में निर्देश जारी किए। आदेश सोमवार से लागू होंगे। इसके अनुसार जिले के निजी, सरकारी, सीबीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। नौंवी से बारहवीं कक्षा के बच्चे स्कूल जाएंगे। इस बीच शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।
राजधानी में 1 अप्रेल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू हुई थीं। पिछले तीन दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। भीषण गर्मी का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्टूडेंट को इससे राहत देने के लिए यह निर्देश जारी किए किए गए।
मध्यप्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में 1 मई से समर वेकेशन शुरु हो जाएंगे। इसके अंतर्गत डेढ़ महीने की छुट्टियों के बाद अब सीधे 16 जून को स्कूल खुलेंगे। नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश अभी से शुरू माना जाएगा। इस प्रकार प्रदेश के जिन जिलों में गर्मी के कारण 30 अप्रेल तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है वहां ग्रीष्मावकाश में खासी बढ़ोत्तरी हो गई है। अन्य जगहों की तुलना में इन जिलों में 4 दिन ज्यादा छुट्टी रहेगी।
Updated on:
27 Apr 2026 12:08 pm
Published on:
27 Apr 2026 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
