30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बिजनेसमैन ने गोली मारकर की आत्महत्या

MP News: अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई, 10 लाख रुपये गायब होने की बात आ रही सामने।

2 min read
Google source verification
shivpuri

businessman sandeep sen suicide

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरूवार दोपहर एक बिजनेसमैन ने खुद को अवैध पिस्टल से गोली मार ली। परिजन बिजनेसमैन को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज शुरु होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों की मानें तो घटना से पहले व्यापारी के पास बैग में 10 लाख रुपए थे, जो कि गायब है। घटना को व्यापारी के ऊपर कर्ज होने से जुड़ा हुआ बताया है। हालांकि घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता नही चला और पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवैध पिस्टल से कनपटी पर मारी गोली

गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड के पास रहने वाले ज्वेलर्स संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी ने अपने ही निवास में ऊपरी मंजिल पर अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन ऊपर पहुंचे तो संदीप लहूलुहान हालत में पड़ा था। इसके बाद आनन-फानन में परिजन बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने संदीप को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पर परिजन शिवपुरी की जगह संदीप को गुना अस्पताल ले गए। गुना पहुंचते ही संदीप की मौत हो गई। इसके बाद शव का पीएम कराकर परिजन शव को लेकर बदरवास पहुंचे।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं, जांच जारी

परिजनों ने पुलिस के समक्ष इस बात को लेकर काफी आपत्ति जताई है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को आईपीएल सट्टे से जोड़ दिया, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मृतक के भाई ने बताया कि संदीप के पास घटना से पहले बैग में 10 लाख रुपए थे जो गायब हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में संदीप का मोबाइल व पिस्टल जब्त की है। हालांकि पूरे कस्बे में ऐसी चर्चा है और लोगों का मानना है कि कोई संदीप को कर्ज के फेर में प्रताड़ित किया जा रहा है और इसलिए ये घटना हुई है। अब यह कर्ज आईपीएल सट्टे से जुड़ा है या फिर दूसरा कोई मामला है। इसका पता पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।

संपन्न परिवार से थे संदीप

इस घटना से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। संदीप वैसे तो आर्थिक रूप से काफी संपन्न था और उसकी बदरवास में दो ज्वेलरी की दुकानें थीं। संदीप अपने पीछे दो बालिका सहित पत्नी को छोड़ गया है। शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी घर में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। लोग सिर्फ कर्ज को लेकर कयास लगा रहे हैं। युवक ने खुदकुशी की है, हमने अवैध पिस्टल व मोबाइल जप्ती में ले लिया है। मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।