21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई की बुलेट का चालान काटा तो पुलिस की जीप के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन

Girl Sits On Police Vehicle Bonnet: पुलिस जीप के बोनट पर बैठकर युवती ने किया हंगामा, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

2 min read
Google source verification
shivpuri

girl sits on police jeep bonnet

Bullet rider challan: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में वाहन चैकिंग के दौरान एसडीओपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती पुलिस जीप के बोनट पर चढ़कर बैठ गई। पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहन चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बुलेट से निकला। पुलिस ने उस युवक को रोककर उसका चालान काटा तो युवती भड़क गई और हंगामा मचा दिया।

पुलिस जीप के बोनट पर चढ़कर बैठी युवती

जानकारी के मुताबिक करैरा थाने की पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवती जो करैरा की रहने वाली है वो अपने भाई के साथ बुलेट पर सवार होकर वहां से जा रही थी। पुलिस ने दोनो को रोक लिया। बुलेट पर नंबर प्लेट नहीं थी, युवक हेलमेट नहीं पहना था और बुलेट में जो साइलेंसर था, वह भी मॉडिफाइड था जो कि तेज आवाज निकाल रहा था। पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई शुरू किए जाने पर युवती नाराज हो गई और विरोध जताते हुए पुलिस वाहन के बोनट पर बैठ गई।

हंगामा होते देख लगी लोगों की भीड़

युवती को पुलिस जीप के बोनट पर बैठा देख कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे। युवती ने हंगामा भी किया लेकिन युवती के इस हंगामे से पुलिस पर कोई फर्क नही पड़ा। पुलिस ने वाहन चालक पर जो चालानी कार्रवाई करनी थी वो युवती के भाई को कार्यालय में पेश किया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से बनाए हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं और मामला पूरे जिले में छाया हुआ है।

यह बोले टीआई

टीआई करैरा विनोद छावई ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर अपना काम कर रही थी। बुलेट में कई कमियां थी, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी, साइलेंसर मॉडिफाइड था और बुलेट चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हमने वाहन चालक को रोककर चालानी कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर कोर्ट भेज दिया है। साथ ही हंगामा करने पर युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।