
Sandipani School Principal house Big Theft (source-patrika)
Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नगर के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र गुप्ता के घर पर धावा बोला। चोर घर से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर ले गए हैं। चोर इतने शातिर थे कि वे लोहे की सीढ़ी के सहारे घर की दूसरी मंजिल तक पहुंचे और किचन की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस बड़ी चोरी से नगर में हड़कंप मच गया और पुलिस की रात्रि गस्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
देखें वीडियो-
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महेंद्र कुमार गुप्ता उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ हैं। वो बदरवास में अपने परिवार के साथ रहते हैं। फरियादी महेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने पुत्र हर्षित गुप्ता के साथ थाने पहुंचकर घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि 22 मई की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। परिवार में उनकी पत्नी गिरजा गुप्ता, पुत्र हर्षित गुप्ता और बहू पूनम गुप्ता मौजूद थे। सुबह करीब 5 बजे जब महेंद्र गुप्ता की नींद खुली और उनने उठकर देखा तो सामने के दोनों कमरे अंदर से बंद थे। शक होने पर उन्होंने बालकनी से देखा तो किचन की खिड़की की लोहे की ग्रिल बाहर निकली हुई थी और मच्छर जाली उखड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत परिवार के दूसरे लोगों को जगाया और किसी तरह परिवार के लोग घर के अंदर पहुंचे तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।
चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के पुराने जेवर और नगदी टोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामान में सोने की 16 अंगूठियां, 12 टॉप्स, 4 मंगलसूत्र, 1 ठुस्सी, 1 हार, 4 चूड़ियां, 4 बाला, 1 गोल, 4 चैन और 4 मोहर शामिल हैं। इसके अलावा 20 जोड़ी चांदी की पायल, 4 हैवी पायल, 2 कमरपेटा और 1 खगुरिया और 10 लाख रुपये नकद चुरा ले गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल लगभग 500 ग्राम सोना, 4 किलो चांदी और 10 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित महेन्द्र कुमार गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
23 May 2026 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
