शिवपुरी

बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : एक दूसरे के बाल पकड़कर झूम पड़ीं लाल-पीली साड़ी वाली महिलाएं, वीडियो वायरल

-बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा-लाल-पीली साड़ी वाली महिलाओं का सड़क पर दंगल-महिला की सड़क पर जमकर पिटाई-वीडियो हो रहा जमकर वायरल

2 min read
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : एक दूसरे के बाल पकड़कर झूम पड़ीं लाल-पीली साड़ी वाली महिलाएं, वीडियो वायरल
बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : एक दूसरे के बाल पकड़कर झूम पड़ीं लाल-पीली साड़ी वाली महिलाएं, वीडियो वायरल

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लाल-पीली साड़ी वाली महिलाओं का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं एक महिला को बाल पकड़कर पीटते नजर आ रही हैं। यही नहीं दोनों महिलाएं एक महिला को सड़क पर लथेड़-लथेड़ कर पीट रही हैं। यही नहीं मारपीट की वजह उस समय साफ हुई, जब दोनों महिलाओं ने कोलारस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।


बताया जा रहा है कि, कोलारस की रहने वाली महिला मंगलवार की दोपहर कंट्रोल पर राशन लेने आई थी। इसी दौरान वहां बाजार में अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने आए एक युवक ने महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो युवक महिला के साथ धक्कामुक्की कर मौके से फरार हो गया। हालांकि, युवक की बाइक घटना स्थल पर ही छूट गई थी।

यूं शुरु हुई सड़क पर दे-दनादन

घटना के कुछ देर बाद छेड़छाड़ करने वाले युवक ने बाइक उठाने से पहले अपनी पत्नी को मौके के हालात जानने पहुंचा दिया। लेकिन यहां वो महिला भी मौजूद थी, जिसके साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। दोनों महिलाएं जब आपस में बात कर रही थीं। इसी दौरान दोनों में मुंहवाद होने लगा। मुंहवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि, छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला के साथ मौके पर एक अन्य महिला भी मौजूद थी। देखते ही देखते दोनों महिलाओं ने युवक की पत्नी के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। लोगों ने महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद कारर्वाई की जाएगी।

Published on:
19 Oct 2022 04:50 pm