10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी में शुक्रवार से लापता जनपद अध्यक्ष के बेटे का शव कुएं में मिला

Janpad President Son Found Dead: घर के पास के कुएं में मिला शव, बिना बताए घर से गायब था युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
1 minute read
Google source verification
Janpad President Son Found Dead

Janpad President Son Found Dead, मृतक धर्मेन्द्र परिहार की जीवित अवस्था की तस्वीर और बदरवास थाने की फाइल फोटो (Source-Patrika)

Shivpuri Janpad President Son Found Dead: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगाखेड़ी में कुएं में शनिवार को बदरवास जनपद अध्यक्ष के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतया गया है कि जनपद अध्यक्ष का बेटा शुक्रवार दोपहर को घर में बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था जिसके बाद से परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।

शुक्रवार को हुआ था लापता

जानकारी के मुताबिक जनपद अध्यक्ष मीरा बाई परिहार का बेटा धर्मेंद्र परिहार(35) शुक्रवार दोपहर घर में बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। घर के लोग उसे इधर उधर तलाश रहे थे। बाद में रात को पता चला कि धर्मेन्द्र कुएं में गिर गया है। परिजन ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस शुक्रवार रात में ही मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालने के प्रयास शुरू किए, लेकिन रात में अंधेरा होने व कुएं में पानी अधिक होने से तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार रात में शव को कुएं से निकाला नहीं जा सका।

शनिवार को कुएं से निकाला शव

शनिवार सुबह फिर पुलिस टीम घटनास्थल पर गई और ग्रामीणों की मदद से शव को मुश्किल से कुएं बाहर निकाला गया। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है। घटना के बाद से जनपद अध्यक्ष के घर और पूरे गांव में शोक का माहौल है। अभी तक किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं दूसरी तरफ गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।