शिवपुरी

कोलारस उपचुनाव में मतदान करने उमड़ी भीड़,यह है सुरक्षा के कड़ें इंतजाम,देखें वीडियो और फोटो

कोलारस के खतौरा गांव में भिंड भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र की कार में पैसे बांटने के अंदेशे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ कर दी।

3 min read
Feb 24, 2018

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार गुरुवार की शाम पांच बजे ही खत्म हो गया था। लेकिन रात को शिवपुरी के कोलारस के खतौरा गांव में भिंड भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र की कार में पैसे बांटने के अंदेशे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ कर दी।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसमें कोलारस के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग घायल हो गए। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में चुनाव आयोग सख्ती दिखा सकता है। कोलारस में होने वाले उपचुनाव में सुबह 8 वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग अपने घरों से निकलना शुरू हो गए हैं।

पुलिस की 16 कंपनियां चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि चुनाव में मतदान ईवीएम मशीन द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी की ओर से देवेंद्र जैन प्रत्याशी हैं वहीं कांग्रेस की ओर महेंद्र सिंह यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गुरुवार रात को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर वोटरों को रूपऐ बांटे जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद मामला गरमा गया था। कोलारस उपचुनाव में 311 पोङ्क्षलग पर मतदान प्रक्रिया होगी,वहीं 175 ऐसे मतदान केंद्र भी हैं जिन पर क्रिटिकल(संवेदनशील) मार्क लगाया गया है। किसी भई प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है।

16 कंपनियां है तैनात
कोलारस उपचुनाव के लिए सुरक्षा इंतजामों में 16 कंपनियां तैनात की गईं। जिसमें 10 सीपीएफ (पैरामिलिट्री फोर्स) एक रैपिड एक्शन फोर्स कंपनी,पांच एसएसएफ कंपनी के अलावा जिला पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही हर पोलिंग बूथ पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। आधे से ज्यादा पोलिंग पर सीपीएफ को तैनात किया है। वहीं शेष पर पुलिस व एसएएफ जवान लगेंगे। इसके अलावा 53 पुलिस मोबाइल मूवमेंट करती रहेंगी। अति संवेदनशील केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाया है। कोलारस विधानसभा के 311 पोलिंग बूथ में से 175 क्रिटिकल चिन्हित किए गए।

कोलारस विस के 311 पोलिंग बूथ पर मतदान
विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस में 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कोलारस विस के 311 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। कोलारस विस के 2 लाख 44 हजार 457 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 30 हजार 6 97 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 13 हजार 753 महिला मतदाता हैं। जबकि 55 सर्विस वोटर एवं 7 थर्ड जेण्डर मतदाता हंै। कोलारस विधानसभा उपचुनाव में नोटा सहित 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हंै।

शिवपुरी एसपी सुनील कुमार ने बताया कि उपचुनाव है,इसलिए शिकवे-शिकायतों का दौर जारी है जो भी प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं, हम एफआईआर तो कर रहे हैं, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं कर रहे। कई गांव से पैसों के लेनदेन की शिकायतें भी आ रही हैं, हर सूचना पर महज 10 मिनिट के अंदर पुलिस पहुंच रही है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Published on:
24 Feb 2018 10:17 am
Also Read
View All