शिवपुरी

MP Election 2023 : करैरा प्रत्याशी के नाम से की 35 कर्मचारियों को हटाने की शिकायत, प्रत्याशी बोला मैंने नहीं किया ये काम

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के नाम से करैरा विघानसभा क्षेत्र में पदस्थ 35 शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई...

less than 1 minute read
Oct 26, 2023

शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के नाम से करैरा विघानसभा क्षेत्र में पदस्थ 35 शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि खुद प्रागीलाल जाटव ने बुधवार की देर शाम एक पत्र जारी करके कहा कि यह मेरे नाम से फर्जी शिकायत की गई है।

विधानसभा चुनाव में अब महज 20 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में करैरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के नाम से किसी व्यक्ति ने जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर शिवपुरी से शिकायत की है कि करैरा विधानसभा में पदस्थ 35 कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्यत्र किया जाए। प्रागीलाल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने बुधवार की देर रात एक पत्र जारी किया कि मेरे नाम से जो शिकायत की गई, वो गलत व फर्जी है। प्रागीलाल ने कहा कि मैंने किसी भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: भाजपा से बगावत करने वाले रसाल सिंह ने बसपा से भरा नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी आज करेंगे फाॅर्म जमा
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : कांग्रेस ने कुलदीप का टिकट काटा, विरोध में पुतले फूंके, शाम को बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी

Updated on:
26 Oct 2023 08:11 am
Published on:
26 Oct 2023 08:09 am
Also Read
View All