शिवपुरी

एमपी में ’30 हजार’ की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए दो कर्मचारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 5:59 PM IST
shivpuri news

MP News: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही मामला शिवपुरी जिले के पिछोर नगर परिषद से सामने आया है। जहां दो कर्मचारियों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

दरअसल, फरियादी विशाल केवट जो कि पेशे से भूमि ट्रांसकनेक्ट में इंजीनियर हैं। उन्होंने कहा कि करीब तीन माह पहले नगर परिषद पिछोर में कंप्यूटर प्रिंटर का टेंडर पास हुआ था। उपकरण लगाने के बाद 4,77,000 का बिल भुगतान होना था। इसके एवज में पिछोर सीएमओ ने 22% यानी 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में लेखपाल के जरिए सौदा 15% यानी 60 हजार रुपए में तय हुआ।

इस मामले की शिकायत विशाल केवट ने लोकायुक्त ग्वालियर एसपी से की थी। योजना के तहत आज 60 हजार में से 30 हजार देना तय हुआ था। जैसे ही फरियादी ने लेखपाल दीपक सिंह बनाफर के कहने पर टाइमकीपर रामबाबू त्रिपाठी को पैसे दिए। तुरंत ही इसके बाद लोकायुक्त टीम ने दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाहा ने बताया कि फरियादी की शिकायत 1 सितम्बर 2025 को दर्ज की गई थी। सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Updated on:
4 Sep 2025, 5:59 PM IST
Published on: