शिवपुरी

RARE VIDEO : नागिन के पीछे पड़े थे 2 नाग, दोनों में हुई भयंकर लड़ाई

नागिन को पाने के लिए दो नागों के बीच हुई जमकर लड़ाई, करीब एक घंटे तक चला संघर्ष।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2023, 9:01 PM IST
shivpuri_snake_fight.jpg

जर..जोरू और जमीन ये तीनों झगड़े की मुख्य वजह कहे जाते हैं और आपने कई बार इनके चक्कर में खूनी संघर्ष होते देखे भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसानों के साथ ही जानवरों और जीव जंतुओं में भी मादा को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नर अक्सर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं और कई बार उनके बीच मादा के लिए संघर्ष भी होता है। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले में सामने आया है जहां एक नागिन के दो नागों में जमकर लड़ाई हुई। नागों के बीच करीब एक घंटे तक लड़ाई होती रही जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नागिन के लिए नागों में झगड़ा
शिवपुरी जिले के कोंडर गांव में एक खेत में सांपों के बीच एक नागिन को लेकर जमकर लड़ाई हुई। खेत में लड़ रहे सांपों को जब लोगों ने देखा तो कुछ ही देर में लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सांप करीब एक घंटे तक एक दूसरे से लड़ते रहे। इसी बीच किसी ने स्नेक कैचर को सूचना दी जिसके बाद स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और दोनों सांपों को काबू करके सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गया। दिलचस्प बात ये है कि जिस खेत में दोनों सांप लड़ रहे थे उसी खेत में एक नागिन भी थी जो सांपों की लड़ाई होते देख कुछ देर में वहां से चुपचाप निकल गई।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सांपों के बीच नागिन को लेकर हुई लड़ाई का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सांपों को पकड़ने के लिए पहुंचे स्नेक कैचर ने बताया कि वैसे तो इन प्रजाति के सांपों के बीच अक्सर लड़ाई नहीं होती लेकिन नागिन पर अपना हक जताने के चक्कर में इन नागों के बीच संघर्ष हुआ है। एक सांप घायल हुआ था जिसका इलाज कर दोनों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

देखें वीडियो-

Published on: