शिवपुरी

प्रदेश के नाम होगा एक और विश्व रिकॉर्ड, सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम में पहुंचे 11000 से ज्यादा लोग

आयोजकों का मानना है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और वैश्विक स्तर पर विशाल रूप से सुंदरकांड का यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जिसके बाद यह मध्यप्रदेश और देश के खाते में जुडऩे वाला एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

less than 1 minute read

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह नया विश्व रिकॉर्ड होगा सुंदरकांड पाठ का आयोजन। आयोजकों का मानना है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और वैश्विक स्तर पर विशाल रूप से सुंदरकांड का यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जिसके बाद यह मध्यप्रदेश और देश के खाते में जुडऩे वाला एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में स्थित पोलोग्राउंड में शनिवार को सुंदरकांड पाठ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जानकी सेना संगठन की ओर से आयोजित इस विशाल सुंदर कांड पाठ कार्यक्रम में 11000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन विश्व रिकॉर्ड है। इस अवसर पर ग्राउंड में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम में बेहतर व्यवस्थाएं नजर आईं। एक तरफ जहां हजारों महिलाएं सुंदर कांड का पाठ करती नजर आईं, वहीं एक तरफ पुरुष हनुमान जी की भक्ति में लीन दिखे। हजारों लोगों की भीड़ से पोलोग्राउंड खचा-खच भरा नजर आ रहा था। सुरक्षा व्यवस्थाओ के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया था।

Updated on:
12 Nov 2022 07:08 pm
Published on:
12 Nov 2022 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर