2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पड़ोसी ने पति के एक्सीडेंट का झूठ बोला, होटल में ले जाकर पत्नी की लूटी आबरू

mp news: आरोपी पड़ोसी पहले महिला को ग्वालियर की होटल में ले गया और दुष्कर्म किया इसके बाद शिवपुरी वापस लाते वक्त दोबारा किया दुष्कर्म।

2 min read
Google source verification
shivpuri

husband accident pretext neighbor raped wife in hotel (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित महिला को उसके पति का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर अपने साथ ग्वालियर ले गया था और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है जिसके कारण महिला उसके झांसे में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पति के एक्सीडेंट का दिया झांसा

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो 29 मार्च को बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला पंकज राठौर मिला और उसने कहा कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया। वो पति के एक्सीडेंट की खबर सुनकर स्तब्ध रह गई और आरोपी पंकज की बातों में आकर उसके साथ ग्वालियर के लिए निकल गई।

होटल में लूटी आबरू

पीड़िता के मुताबिक आरोपी पंकज उसे ग्वालियर की एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे वापस शिवपुरी लेकर आया और झांसी तिराहा क्षेत्र में दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। वो किसी तरह घर पहुंची और पति को पूरी आपबीती बताई।

1 अप्रैल को दर्ज कराई शिकायत

घर लौटकर जब पीड़िता ने पति को अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया तो पति ने उसे हिम्मत दी और 1 मार्च को अपने साथ पुलिस थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पंकज राठौर की तलाश शुरू की और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा और उपनिरीक्षक अमित चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।