शिवपुरी

ऐसी लगी लत कि अपने ही घर की तिजोरी साफ करने लगी गृह लक्ष्मी, जानें मामला

mp news: जेवरात व नकदी चोरी होने के बारे में पति ने पत्नी से पूछा तो बनने लगी अंजान, नाटक कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की...।
2 min read
Shivpuri

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में अपने ही घर में चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात ये है कि महिला अपने ही पति के लाखों रुपए पर हाथ साफ कर चुकी है और जब पति ने उससे पैसों व जेवरात के बारे में पूछा तो उसने चोरी होने का बहाना बना दिया। पति पत्नी को लेकर पुलिस थाने पहुंचा लेकिन तब भी पत्नी ने सच नहीं बोला और पुलिस को भी गुमराह करती रही। हालांकि उसकी चालबाजी ज्यादा नहीं चली और उसका राज खुल गया।

मामला शिवपुरी के इंदार थाना इलाके का है जहां पुलिस थाने में बीते दिनों एक दंपति ने घर से लाखों रूपए के जेवरात व नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और काफी पड़ताल की लेकिन पुलिस को एक भी सुराग नहीं मिला। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद जब चोर का कोई सबूत हाथ नहीं लगा तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने आए पति-पत्नि पर शक हुआ और जब पुलिस ने दोनों के मोबाइल चेक किए तो सारा सच सामने आ गया।


पत्नी ही चोरनी निकली है और इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पत्नी के मोबाइल में ऑनलाइन गेमिंग का एक सॉफ्टवेयर मिला। जब थोड़ी कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई है। जब पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने घर से पैसे और जेवरात चोरी कर लवप्रीत सिख नाम के युवक को दे दिए जिसने ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए उसका रिचार्ज किया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले युवक लवप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
11 Oct 2024 05:19 pm
Published on:
11 Oct 2024 05:18 pm