सिद्धार्थनगर

2019 से पहले भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका, ये सहयोगी पार्टी छोड़ सकती है साथ

2019 से पहले भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका, ये सहयोगी पार्टी छोड़ सकती है साथ...
2 min read
apna dal may Apart from bjp befoe 2019 loksabha election
2019 से पहले भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका, ये सहयोगी पार्टी छोड़ सकती है साथ

सिद्धार्थनगर. केन्द्र व प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी निभानी वाली पार्टी अपना दल सब कुछ अपना बनाने की तैयारी में दिख रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों के लगायात जिला स्तरीय पदाधिकारी विधायक आदि सभी पार्टी को मजबूत बनाने की अलग ही तैयारी में दिख रहे हैं। उपर से जिले के एक विधायक की बयानबाजी यह गवाही दे रही हैं कि, पार्टी के अन्दरखाने में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की हर कवायद की जा रही है। लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा प्रवास, चौपाल आदि का सहारा ले रही है तो अपना दल भी इस अभियान में पीछे नहीं है।

अपना दल द्वारा सदस्यता अभियान के जगह जगह कैम्प लगाया गया। इसके बाद भी रथ यात्रा के माध्यम से गांवों तक पार्टी की पहंच बनाने के लिए सदस्यता के लिए रथ यात्रा निकाल लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। जगह-जगह बैठकों में लोक सभा चुनाव में बेहतर भागीदारी की बात भी कही जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलेनों के माध्यम से पार्टी के लोग अन्य दलों को अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। पार्टी के लोगों तेवर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी तेज हो गई है कि, आगामी लोक सभा चुनाव में दोनों अलग भी हो सकते हैं। इसके लिए अपना दल भी अभी से ही तैयारी करता दिख रहा है। जिले में सोमवार को प्रांतीय स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी की प्रमुख अनुप्रिया पटेल के साथ सभी विधायक भी हिस्सा लेंगे।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने पार्टी अपनी ताकत भी दिखाएगी। जिले के एक विधायक की बयानबाजी को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने रविवार को सरकार के खिलाफ एक और बयान देकर मामले को तूल दे दिया है। लगातार तीन बार सरकार के खिलाफ विधायक की बयानबाजी व विपक्ष में बैठने की धमकी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

इससे यह माना जा रहा है कि, भाजपा व अपना दल के बीच अंदरखाने मे सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि इस सवाल पर विधायक ने चुप्पी साधते हुए यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह उपर का मामला है। जो पार्टी प्रमुख का निर्णय होगा उसी आधार पर काम किया जाएगा।

Input सूरज सिंह

Published on:
07 May 2018 03:58 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई