24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

Siddharthnagar Police: सिद्धार्थनगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार में गए तीन किशोर नदी में डूब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के 24 घंटे बाद तीनों के शव मिले।
2 min read
Google source verification
Up news, sidharthnagar news

नदी की बहाव में डूबे तीन युवक ( सोर्स:पत्रिका)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में गुरुवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर हुए दर्दनाक हादसे ने झकझोर कर रख दिया है, यहां एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक शव दाह के बाद बानगंगा नदीं में नहाने गए। इसी बीच अचानक दो युवक गहरे पानी में चले गए, उन्हें डूबता देख तीसरा युवक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा, लेकिन वह भी तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही विधायक और SDM मौके पर पहुंचे, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अंतिम संस्कार में गए तीन युवक नदी में नहाने उतरे

जानकारी के मुताबिक, जोगिया विकास खंड की ग्राम पंचायत माधवापुर के टोला मिझुनिया निवासी राम मुकुट की पत्नी कंचन की मौत हो गई थी। गुरुवार को कंचन के अंतिम संस्कार में गांव के ही रहने वालें तीन दोस्त शिवा चौहान पुत्र राममूरत, रवि वरुण पुत्र रामरूप और मोनू वरुण पुत्र बबलू भी आए थे।

https://twitter.com/i/status/2080619056189894977

अंतिम संस्कार के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शव दाह के बाद शिवा और रवि नहाने के लिए नदी में उतरे। इधर बरसात में नदी भी पूरे उफान पर है जिसको देखते हुए कइयों ने तीनों को नदी में उतरने से मना भी किया। लोगों के मना करने के बावजूद वे दोनों गहरे पानी में चले गए।

दोनों बचाने के चक्कर में तीसरा भी डूबा

इसी दौरान दो युवक कुछ ही देर में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। दोस्तों को डूबता देख वहां मौजूद मोनू नदीं में कूद गया। मोनू ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन धाराएं तेज होने की वजह से तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और गोताखोरों को दी गई। तीन युवकों के नदी में डूबने के बाद हड़कंप मच गया, इसकी सूचना पर तत्काल प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

देर रात तक चला सर्च अभियान, 24 घंटे बाद मिला तीनों का शव

प्रशासन ने गोताखोर उतारे और तीनों के शवों को ढूंढने में लग गए। देर शाम तक तलाशने के बाद भी तीनों का शव बरामद नहीं हुआ। देर शाम अंधेरा होने के बाद तलाशी बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह होने पर दोबारा गोताखोरों ने नदीं में तलाशना शुरु किया। करीब 24 घंटे बाद करीब 2 बजे तीनों का शव गोताखोरों के जाल में एक ही जगह फंसा मिला। तीनों के शवों को बाहर निकाला गया, यह दृश्य देख मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

एक ही गांव में तीन युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर विधायक विनय वर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। CO मयंक द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को डूबे तीनों युवकों का शव शुक्रवार दोपहर दो बजे बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर मिला हैं।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग