सिद्धार्थनगर

बाबा साहब आंबेडकर की जयंती मनाने में जुटे भाजपाई दलित बस्तियों में डालेंगे डेरा जानेंने समस्यायें

14 अप्रैल को भाजपा के नेता दलित बस्तियों में रात्रि विश्राम करेंगे साथ ही दलित परिवारों की समस्याओं को भी जानेंगे
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 8:22 PM IST
Ambedkar Jayanti
बाबा साहब आंबेडकर की जयंती मनाने में जुटे भाजपाई दलित बस्तियों में डालेंगे डेरा जानेंने समस्यायें

सिद्दार्थनगर. बाबा साहब अंबेडकर की जयंती इस बार धूमधाम से मनाने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर यानि 14 अप्रैल को भाजपा के नेता दलित बस्तियों में रात्रि विश्राम करेंगे साथ ही दलित परिवारों की समस्याओं को भी जानेंगे। भाजपा का मानना है कि 2019 की सत्ता वापसी के लिए दलित वोटों में सेंधमारी बेहद जरूरी है। इसके लिए पार्टी ने इस नई रणनीति से लोगों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

इस बार बाबा साहब की जयंती को भाजपा हर स्तर पर मनाएगी। इसके लिए भी योजना तैयार की जा रही है। 14 अप्रैल से भाजपा के लेाग दलितों के यहां के सम्पर्क करने के साथ उनकी बतियों में प्रवास करेंगे। उनके साथ बैठक कर सरकार के योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके साथ समय बिताएंगे। इस सम्बंध में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का फरमान मिलने के बाद भाजपाई अपनी तैयारी में जुट गए है। इस बार शनिवार को अम्बेडकर जयंती भी पूरे जिले में अलग तरीके से मनाई जाएगी भाजपा इसे अपने मंडल व सेक्टर पर मनाएगी इससे पहले भी भाजपा ने जयंती मनाई थी लेकिन उसका रूप बडा नहीं था।

लेकिन इस बार सपा बसपा के गठबंधन व गोरखुर उपचुनाव परिणाम ने भाजपा की चिंता बढा दी है। ऐसे में भाजपा लोक सभा चुनाव को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती है। पार्टी की बैठक में भी जिला प्रभारी दुर्गा राय ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की दलित आबादी वाले क्षेत्रों में रात्रि निवास करने को कहा। जिससे कि सपा बसपा के वोट बैंक में सेंघ लगाई जा सके। 14अप्रैल से पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य सभी पदाधिकारी अपने मंडल के क्षेत्रों में रात्रि निवास करेंगे उनके समय खाना भी खाएंगे उनकी समसयाए सुनेंगे तथा उनके नितारण की भी रणनीति तैयार करेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने बताया कि पार्टी के निर्देश के तहत इसकी तैयारी कर ली गई है।

Updated on:
13 Apr 2018, 8:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई