
सिद्धार्थनगर. बीएसई के छात्र मनीष शुक्ल की मौत को लेकर नम आंखों में भी गुस्सा है। अंतिम संस्कार के साथ ही शोक सभाओं में शामिल होने ने आंदोलन की चेतावनी दी। शहर के वन विभाग पार्क में ब्राहम्ण सभा द्वारा आयोजित शोक सभा के दौरान हत्यारों को सजा देने की मांग करते हुए कहा कि हत्या मामले में निर्दोष को सजा दी गई तो भी ब्राहम्ण महासभा सहित मेडिकल रिप्रेंजेटिव सहित अन्य संगठन के लोग आन्दोलन करने की चेतावनी दी है।
वन विभाग पार्क में आयोजित शोक सभा के दौरान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्याम नरायन चौबे व सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस सर्तक रही होती तो मनीष की हत्या नहीं होती। पुलिस की लापरवाही के चलते ही छात्र हत्या का शिकार हुआ। छात्र के गायब होने के बाद पुलिस ने गम्भीर होकर तत्परता नहीं दिखाई। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर असल हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो विभिन्न संगठनों के साथ संयुक्त रूप से आन्दोलन किया जाएगा। मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि हत्यारों को सजा नहीं मिलने तक कोई भी चुप नहीं बैठेगा।
इस दौरान फतेह बहादुर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश शुक्ला, सुभाष चंद्र उपाध्याय, विनोद कुमार, राम उग्रह चौधरी, बृजेश पांडेय, पवन चौबे, अभिषेक मिश्र, राजेश पांडेय, छोटू पांडेय, हिमांशु पांडेय, प्रदीप सिंह, परमानंद पांडेय, कृपाशंकर त्रिपाठी, सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव आदि लोगों ने शोक सभा में हिस्सा लिया। नम आंखों के साथ मनीष के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग 21 जनवरी को शिवपति पीजी कॉलेज के छात्रावास से गायब हुए बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र व चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार निवासी मनीष शुक्ला की लाश बानगंगा बैराज स्थित नदी में 29 जनवरी को मिलने के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा रहा।
30 जनवरी को पोस्टमार्टम होने के बाद गौरा बाजार गांव में शव के पहुंचते ही हाहाकार मच गया। पिता राजेंद्र शुक्ला, माता शीला, भाई नीरज, बहन नीलम आदि परिजन, रिश्तेदार आदि जो भी पहुंचा हर किसी की आंखे आंसुओं से भीगी थी। गौरा बाजार कोल्हुआ मार्ग के बीच स्थित जमुआर नाला के फरर्सवा पर अंतिम संस्कार के समय भारी संख्या में लोग जुटे रहे। सूचना देने वाले को दिया एक लाख एक हजार का इनाम मनीष की लाश का सुराग देने वाले को मनीष के परिजनों ने एक लाख एक हजार रुपया पुरस्कार के तौर पर दिया है।
शोहरतगढ़ के एक व्यक्ति ने गोपनीय सूचना देकर पुलिस व परिजनों को 29 जनवरी की शाम को चार बजे मनीष की लाश बानगंगा नदी के बैराज के निकट उतराते हुए दिखाई देने की सूचना दी थी। परिजनों का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति यह सूचना देता है कि मनीष को कुछ दिनों तक कहां छिपा कर रखा गया था तो उसे भी उसकी सूचना को गोपनीय रखते भी एक लाख रूपए पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
By- Suraj Kumar