सिद्धार्थनगर

अवैध रिश्ते में पति बना बाधक तो पत्नी-प्रेमी ने किया वो हाल की वजह जानकर पुलिस भी चौंक गई

Siddharthnagar Crime प्रेम की दीवानगी न समाज देखती है न ही रिश्ते-नाते। अभी-अभी सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। जिसने भी इस हत्या के राज को सुना चौंक गया।    
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2022, 1:34 PM IST
अवैध रिश्ते में पति बना बाधक तो पत्नी-प्रेमी ने किया वो हाल की वजह जानकर पुलिस भी चौंक गई
अवैध रिश्ते में पति बना बाधक तो पत्नी-प्रेमी ने किया वो हाल की वजह जानकर पुलिस भी चौंक गई

प्रेम की दीवानगी न समाज देखती है न ही रिश्ते-नाते। अभी-अभी सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक हत्या का खुलासा किया है। जिसने भी इस हत्या के राज को सुना चौंक गया। एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकर ताज्जुब करेंगे की आशिकी सिर पर इस कद्र चढ़ गई थी कि, बेखौफ होकर उसने खुद ही अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। और पुलिस पूछताछ में कई स्तर पर अफसरों को गुमराह किया। पर कई जगहों पर जब बयानों में अंतर आया तो पुलिस का दिमाग ठनक गया। और फिर पुलिस ने आरोपी की मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि उसका एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। ‌फिर तो पुलिस ने आशिक को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। बस फिर क्या था सब कुछ आशिक ने उगल दिया।

रमजान हत्याकांड मामला क्या है जानें

मामला कुछ इस तरह था कि, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में 27 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के गले पर निशान मिले इस आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ था कि, मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान नईम उर्फ रमजान के नाम से की गई। रमजान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के टोला चौधरीडीह गांव का निवासी था। जांच में पता चला कि, नईम उर्फ रमजान की 24 अक्तूबर को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि, 27 अक्तूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में उसका शव मिला।

पुलिस ने खोला रमजान हत्याकांड का राज

नईम उर्फ रमजान हत्याकांड का पर्दाफाश करने में कठेला पुलिस ने पेंच दर पेंच मिलाया। प्रेमी पर सख्ती की तो पता चला कि, मामला प्रेम प्रसंग का है। पति, इस प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था। बस रिश्ते का ख्याल न रखते हुए पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति का काम तमाम कर दिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रेम प्रसंग का था मामला

एसपी सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनंद ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि 27 अक्तूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में खेत में शव मिला। पुलिस टीम छानबीन में जुट गई। पता चला कि, नईम की पत्नी का ही हत्या में हाथ है। धरपकड़ की गई तो पूछताछ में उसने स्वीकारा कि, उसका कठेला गर्वी गांव के टोला पंडितपुरवा निवासी तूफेल से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। पति नईम इसमें बाधा बन रहा था।

दोनों को जेल भेज दिया

एसपी सिद्धार्थनगर ने आगे बताया कि, इस बाधा को खत्म करने के लिए योजना बनी। योजना के तहत 23 अक्तूबर की रात खाने में जहर मिलाकर पत्नी ने अपने पति को मार डाला। इसके बाद प्रेमी संग बाइक पर शव को रखकर रात में खेत में फेंक आए थे। किसी को शक न हो इसलिए ससुराल जाने की बात कहकर गुमशुदगी का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने गठित टीम ने दोनों को घर से दबोच लिया। उन दोनों को जेल भेज दिया गया।

Updated on:
29 Oct 2022, 1:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई