सिद्धार्थनगर

ईद के मौके पर लोगों को खुश करने में जुटे रहे राजनीतिक दलों के नेता

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व
2 min read
Sp leader Vijay yadav
सपा नेता विजय यादव

सिद्धार्थनगर. ईद उल फितर पर्व के मौके पर हर तरफ खुशियां ही खुशियां नजर आई।ईद की नमाज अदा किए जाने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर सभी ईद की मुबारक बाद दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की बधाई दी। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के अलावा बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा सीट से दावेदार आफताब आलम और सपा नेता और पूर्व विधायक विजय यादव ने ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी।

लोकसभा चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज है। जिले की डुमरियागंज लोकसभा सीट से बसपा नेता आफताब आलम कई दिनों से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। बसपा इस सीट पर दावेदारी कर रही है, मगर सपा भी पीछे हटने को तैयार दिखती नजर आ रही है। सपा नेता और पूर्व विधायक विजय यादव भी सपा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं और वह भी लगातार लोगों से मिल रहे हैं ऐसे में महागठबंधन की सूरत में इनमें से एक उम्मीदवारों को निराशा हाथ लग सकती है। शनिवार को सपा नेता विजय यादव के ईद के दौरान लोगों से मुलाकात करने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

प्रशासन की तरफ से ईदगाहों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों के पास मेले जैसा माहौल रहा। शनिवार को ईद पूरे जिले में मनाई गई, ईद की विशेष नमाज के लिए ईदगाहों को पहले से ही सजाया गया था, ईद की विशेष नमाज के लिए सुबह सात बजे से ही ईदगाहों पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुलिस ने भी ईदगाहों व मस्जिदों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था।

शहर के बेलसड़ स्थित ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज के लिए जुटे नमाजियों ने पुलिस की मौजूदगी के बीच ईद की नमाज अदा की। अंत में सभी नमाजियों ने देश व दुनियां में शांति व सबकी सलामती के लिए दुआ मांगी। शहर के ईदगाह पर सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सुबह से ही पुलिस ने ईदगाह के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना रखा था यहां तक आसपास के घरों पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

जिले के सभी हिस्सों में ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान डीएम, एसपी एक साथ पुलिस बल के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते रहे।

BY- SURAJ KUMAR

Updated on:
16 Jun 2018 05:53 pm
Published on:
16 Jun 2018 05:53 pm
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई