Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले का मामला, नदी के तेज बहाव में बहे, एसडीआरएफ टीम ने शुरू की तलाश
Crime News: बहरी-अमिलिया मार्ग पर स्थित जोगदहा पुल से बुधवार शाम 5.30 बजे युवक-युवती ने उफनाती सोन नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव होने से दोनों बहकर दूर निकल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश शुरू नहीं कर सकी। अब गुरुवार को एसडीआरएफ टीम दोनों की तलाश करेगी।
सिटी कोतवाली के मड़वा का बृजेश सेन पिता मुन्नालाल (18) बहन से मिलने हटवा तिलई गांव गया था। बहन से गुटका खाने का बोलकर बाइक से बुधवार दोपहर निकला था।
वहीं अमिलिया थाना के जमुई निवासी अंजू पिता बृहस्पति सेन (18) घर से अमिलिया बाजार में समोसा खाने को कहकर निकली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक से बहरी तरफ से आए और पुल के किनारे बाइक खड़ी कर दी। के एक-दूसरे का हाथ पकडकऱ नदी में छलांग लगा दी।
मामले की सूचना पर अमिलिया और बहरी थाना पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने नदी के किनारे तलाश की लेकिन पता नहीं चला। लगातार बारिश और बाणसागर का गेट खुला होने के कारण नदी के तेज बहाव में दोनों के बहकर दूर जाने की आशंका है।
नदी में छलांग लगाने वाले बृजेश सेन के बड़े भाई की शादी अंजू सेन की बड़ी बहन के साथ हुई है। अंजू और बृजेश के बीच जीजा-साली का रिश्ता बताया जा रहा है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।
ये भी पढ़ें: