सीकर

VIDEO: चेन स्नैचिंग करने वाली 20 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

सीकर/ खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के दरबार में दिनोंदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अपराधियों व बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। ये आरोपी मंदिर व उसके आसपास भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं की पॉकेटमारी, चेन स्नैचिंग, मोबाइल व सामान पर हाथ साफ करते हैं।मासिक मेले की एकादशी पर दिनभर थाने पर श्रद्धालुओं की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने चेन स्नैचिंग व पॉकेटमारी के आरोप में 20 महिलाओं सहित 33 आरोपी गिरफ्तार किए।

2 min read
Aug 29, 2023
VIDEO: चेन स्नैचिंग करने वाली 20 महिलाओं सहित 33 गिरफ्तार

सीकर/ खाटूश्यामजी. बाबा श्याम के दरबार में दिनोंदिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अपराधियों व बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। ये आरोपी मंदिर व उसके आसपास भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं की पॉकेटमारी, चेन स्नैचिंग, मोबाइल व सामान पर हाथ साफ करते हैं।मासिक मेले की एकादशी पर दिनभर थाने पर श्रद्धालुओं की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने चेन स्नैचिंग व पॉकेटमारी के आरोप में 20 महिलाओं सहित 33 आरोपी गिरफ्तार किए। सीओ रींगस व थाना प्रभारी महावीर सिंह के निर्देशन में टीम ने 33 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल हरि सिंह, श्रवण, मोहन, बीट प्रभारी देवीलाल, राजेंद्र, संतोष गुर्जर, सुभाष गुर्जर, अमरावती, दिनेश आरएससी, इंद्राज सिंह, राजूराम आदि शामिल थे।

राजकुमारी बावरिया हरियाणा, राजश्री खटीक मुरलीपुरा जयपुर, ममता फूलमाली निवासी कच्ची बस्ती रणजीत नगर भरतपुर, क्रान्ति कुम्हार निवासी मोखली रुपवास भरतपुर, हेमा ठाकुर, निवासी जुपसेड़ा कोटपूतली, संता देवी चौहान निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा, जनता देवी बावरिया निवासी शिमला गुजरान, पानीपत हरियाणा, गुड्डी खटीक व आशा खटीक निवासी बड़ी चौपड़ जयपुर, टीना राजपूत निवासी नगला मोटूक फरीदाबाद हरियाणा, ज्योति खटीक निवासी शिकारी मोहल्ला मुरलीपुरा जयपुर, गुड्डी देवी निवासी करबला घंटाघर के पास जयपुर, प्रेमवती बंजारा व कुमार सेडू बंजारा निवासी जहांगीरपुर भरतपुर, सीमा देवी कुम्हार निवासी बजेरा भरतपुर, सीमा देवी राघव ठाकुर निवासी कलुपुरा, गाजियाबाद यूपी, संगीता खटीक मुरलीपुरा, जयपुर, बबली ठाकुर बूपसेड़ा कोटपूतली, बेबी देवी माली निवासी मौरमण्डी भटिंडा पंजाब, रेशमा निवासी गलता गेट जयपुर, प्रवीण कोली हसनपुर, कृष्ण कुमार बावरिया निवासी नांगल फरीदाबाद, विनोद बैरवा झोटवाड़ा जयपुर, अरुण जाटव निवासी पलवल हरियाणा, कन्हैया फूलमाली निवासी बजरिया भरतपुर, निनातो माली, मोड मंडी पंजाब, दीपक राघव, कल्लूपुरा गाजियाबाद, सतपाल राजपूत निवासी नानी का फाटक जयपुर, ज्वाला खटीक निवासी फतेहपुर फरीदाबाद,भूपेन्द्र जाटव निवासी पलवल हरियाणा, राहुल ठाकुर भरतपुर, लीलू बागड़ी, अकबरपुर अलवर व सूरज सिंह पंवार निवासी दौलतपुरा बेनाड़ जयपुर को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
29 Aug 2023 09:44 pm
Also Read
View All