
पत्नी की हत्या के गुनहगार को आजीवन कारावास की सजा (पत्रिका फोटो)
नीमकाथाना (सीकर): एडीजे संख्या एक अदालत ने शनिवार को पत्नी की हत्या में दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
अपर लोक अभियोजक मातादीन मीणा ने बताया कि अक्टूबर 2023 को परिवादी गीता देवी निवासी बिहार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी बहन शीला देवी की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व बिहार निवासी रमेशदास से हुई थी।
रमेश ने दूसरी शादी भी कर रखी थी और दोनों पत्नियों को अलग-अलग स्थानों पर रखता था। छह अक्टूबर 2023 की रात आरोपी रमेशदास पत्नी शीला देवी को कमरा दिलाने के बहाने गोडावास गांव के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक ले गया, जहां उसने पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर शव को रेलवे ट्रैक के पास डाल दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने घटना को लूटपाट का रूप देने के लिए खुद के हाथ-पैर कपड़े से बांध लिए, ताकि मामला संदिग्ध लगे। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरी पत्नी से प्रेम करता था और शीला को नहीं चाहता था, इसी कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश संतोष कुमार ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए आरोपी को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने मामले को "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" श्रेणी में नहीं माना। लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए कठोर सजा सुनाई है। साथ ही आदेश दिया कि आरोपी द्वारा पुलिस एवं न्यायिक अभिरक्षा में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
कोर्ट ने पीड़िता के बच्चों को भी राहत का मलहम लगाया है। न्यायालय की ओर से पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत मृतका के तीनों बच्चों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर को अनुशंसा की गई है।
17 साल की छात्रा को सीकर में एक निजी कोचिंग के केयरटेकर ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी कोचिंग केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर कोचिंग परिसर से बाइक बरामद की गई है।
नाबालिग छात्रा के पिता ने एफआईआर दी है कि मार्च 2026 में उन्होंने बेटी का सीकर के एक प्राइवेट कोचिंग में एडमिशन करवाया था। बेटी को माइग्रेन की समस्या रहती है। एडमिशन दिलवाने के बाद मार्च में ही एक बार सुबह उसके सिर में अचानक दर्द होने लगा, तो कोचिंग स्टॉफ की महिला टीचर उनकी बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई।
टीचर के साथ केयरटेकर भी था। आरोप है कि इसी दौरान केयरटेकर ने छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली। बाद में जब छात्रा को फिर दर्द हुआ, तो आरोपी उसे मेडिकल ले गया और अश्लील हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी।
23 अप्रैल को फिर छात्रा को दर्द हुआ, तो महिला टीचर ने उसी के साथ भेजा। अस्पताल में भीड़ देखकर आरोपी उसे मेडिकल दुकान का बहाना कर होटल ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
आरोपी ने धमकी दी कि फोटो-वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार देगा। छात्रा किसी तरह बचकर कोचिंग लौट आई और परिवार को इसकी सूचना दी। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया।
एक युवती ने युवक पर अपहरण कर बलात्कार करने व अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जुलाई 2024 में जब वह नाबालिग थी, उसके गांव के रहने वाला आरोपी युवक ने उसका अपहरण कर लिया था और अनजान जगह पर ले जाकर उसका रेप किया।
आरोपी और उसके सहयोगी साथी ने उसके रेप के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा।
बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन बलात्कार किया। वह विरोध करती तो आरोपी कहता कि वह उसे बदनाम कर देगा। पूरे घटनाक्रम में आरोपी के एक साथी ने भी सहयोग किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
26 Apr 2026 12:21 pm
Published on:
26 Apr 2026 12:21 pm
