28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के होटल में कांस्टेबल ने युवती से किया बलात्कार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बहाने बुलाया

जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस कांस्टेबल पप्पूलाल बैरवा गिरफ्तार हुआ। आरोपी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बहाने युवती को बुलाकर होटल में कई बार शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 26, 2026

Jaipur Constable Arrested for Rape Lured Woman with Marriage Promise and Exam Coaching Pretext

जोधपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल जयपुर में गिरफ्तार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का किया शारीरिक शोषण (फोटो-एआई)

Jaipur Crime News: जयपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के नाम पर एक युवती को जयपुर बुलाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में जालूपुरा थाना पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया।

जालूपुरा थाना प्रभारी हवा सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पप्पूलाल बैरवा मूलतः बूंदी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

पीड़िता और आरोपी पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान थी। आरोपी ने युवती को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का भरोसा देकर जयपुर बुलाया और यहां एक किराए के कमरे में ठहराया।

होटल में की ज्यादती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दोनों के बीच मेल-जोल बढा और शादी की बात भी चली। आरोपी पप्पूलाल उसे मिलने के बहाने सिंधी कैंप स्थित एक होटल में बुलाता था, जहां उसने बलात्कार किया।

जब युवती ने कांस्टेबल के घिनौने कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने दोबारा शादी की बात बोलकर उसे शांत करवा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को तीन बार अलग-अलग मौकों पर होटल बुलाया और उसका शारीरिक शोषण किया।

जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने 24 मार्च को जालूपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

धोखा मिलने पर पहुंची थाने

जब युवती को यह अहसास हुआ कि कांस्टेबल उसे शादी के नाम पर सिर्फ धोखा दे रहा है और उसका इस्तेमाल कर रहा है तो उसने साहस जुटाया और जालूपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसके बयान दर्ज किए और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को आरोपी पप्पूलाल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग