26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar Crime : कोचिंग के केयरटेकर ने छात्रा का अश्लील फोटो खींचकर किया बलात्कार, मामला दर्ज

Sikar Crime : 17 साल की छात्रा को सीकर में एक निजी कोचिंग के केयरटेकर ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Apr 26, 2026

Sikar rape case

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीकर। 17 साल की छात्रा को सीकर में एक निजी कोचिंग के केयरटेकर ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी कोचिंग केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर कोचिंग परिसर से बाइक बरामद की गई है।

नाबालिग छात्रा के पिता ने एफआईआर दी है कि मार्च 2026 में उन्होंने बेटी का सीकर के एक प्राइवेट कोचिंग में एडमिशन करवाया था। बेटी को माइग्रेन की समस्या रहती है। एडमिशन दिलवाने के बाद मार्च में ही एक बार सुबह उसके सिर में अचानक दर्द होने लगा, तो कोचिंग स्टाफ की महिला टीचर उनकी बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई।

टीचर के साथ केयरटेकर भी था। आरोप है कि इसी दौरान केयरटेकर ने छात्रा की अश्लील फोटो खींच ली। बाद में जब छात्रा को फिर दर्द हुआ, तो आरोपी उसे मेडिकल ले गया और अश्लील हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी।

23 अप्रेल को फिर छात्रा को दर्द हुआ, तो महिला टीचर ने उसी के साथ भेजा। अस्पताल में भीड़ देखकर आरोपी उसे मेडिकल दुकान का बहाना कर होटल ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी ने धमकी दी कि फोटो-वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार देगा। छात्रा किसी तरह बचकर कोचिंग लौट आई और परिवार को इसकी सूचना दी। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया।

डेढ़ साल तक किया बलात्कार

उधर, जिले के एक और मामले में एक युवती ने युवक पर अपहरण कर बलात्कार करने व अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जुलाई 2024 में जब वह नाबालिग थी उसके गांव के रहने वाला आरोपी युवक ने उसका अपहरण कर लिया था और अनजान जगह पर ले जाकर उसका रेप किया। आरोपी व उसके सहयोगी साथी ने उसके रेप के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमकियां देने लगा। बाद में इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन बलात्कार किया। वह विरोध करती तो आरोपी कहता कि वह उसे बदनाम कर देगा। पूरे घटनाक्रम में आरोपी के एक साथी ने भी सहयोग किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।