25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लूट, चोरी व एटीएम उखाड़ ले जाने की संगीन वारदातों पर सीकर पुलिस बेखबर

- सीकर पुलिस रींगस व सीकर के फतेहपुर रोड से दो सोने के कड़े लूट मामले व शहर में हुई दो बड़ी चाेरियों का नहीं लगा पा रही सुराग

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Yadvendra Singh Rathore

image

Yadvendra Singh Rathore

Apr 25, 2026

Chori in nagaur

Chori in nagaur

सीकर. सीकर पुलिस बड़ी चोरियां व दो एटीएम लूट की घटनाएं नहीं खोल पा रही है। सीकर जिले के 30 थाना क्षेत्रों में से महिला थाना व साइबर थाना को छोड़कर 28 थानों में चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छीनाझपटी के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। इन मामलों में से गिने-चुने मामलों का ही खुलासा हो पा रहा है। पीड़ित थाना, जांच अधिकारी, कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फिर भी वारदातें नहीं खुल पा रही है। कुछ वारदातों में पुलिस को क्लू तक नहीं मिल पा रहे हैं। चोरियों की बढ़ती वारदातों के चलते आमजन भय के माहौल में है।

रींगस व सीकर से दिनदहाड़े दो सोने के कड़े लूट ले गए थे-

सितंबर 2024 में दिल्ली खाटूश्यामजी के दर्शनों को आए श्रद्धालु मनोज खन्ना (48) पुत्र गुरुचरण लाल को दिनदहाड़े बदमाशों ने बंदूक दिखाकर हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा लूट लिया था। मोटरसाइकिल सवार इन्हीं तीन बदमाशों ने सीकर शहर में फतेहपुर रोड पर स्थित आनंद नगर निवासी व्यापारी सुशील कुमार पोद्दार का करीब 9 लाख रुपए की कीमत का सोने का कड़ा लूट लिया था। इस घटना में आरोपियों का आज तक सुराग नहीं लगा है।

घर से चोर 16 लाख की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए थे-

करीब आठ महीने पहले दुर्गा कॉलोनी में हरिचंद्रनेभनानी के घर से दिनदहाड़े चोर 16 लाख की नगदी और 25 तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए थे। परिवार के लोग घर से करीब 3-4 किलोमीटर दूर रिसोर्ट में शादी के कार्यक्रमों में गए हुए थे। घर व आसपास में पुलिस को कहीं से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले थे और ना ही अन्य सुराग हाथ लगा था।

आठ लाख की नकदी व गहने चोरी कर ले गए थे-

करीब पांच महीने पहले शहर के समीप नाथावतपुरा गांव में दशरथसिंह के शादी वाले घर से चोर नकदी व गहने चोरी कर ले गए थे। चोर अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपए की नकदी और 4 गले के सोने के सेट, एक गले का लॉकेट सहित करीब 20 से 22 लाख रुपए के जेवरात ले गए थे। चोरों ने दीवार फांदकर मकान में घुसकर कमरों के गेट की कुंडी बंद कर दी थी। बुजुर्ग महिला के जागने पर चोर वहां से भाग छुटे थे।

गार्ड को बंधक बना एटीएम तोड़ लूटे थे 50 लाख -

अजीतगढ़ थाना इलाके में 5 जुलाई को रात 2.19 बजे नकाबपोश बदमाश चौमूं मार्ग से करीब सवा 18 लाख रुपए से भरा एटीएम उखाड़ कर ले गए थे। बदमाशों ने एटीएम बूथ में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और जाते-जाते उसका मोबाइल भी छीन ले गए थे। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को उदयपुरिया मोड़, चौमूं के पास से एटीएम का खाली खोल मिला था। खाटूश्यामजी के बाय बस स्टैंड से खाटू रोड पर पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी से बदमाश एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में 14.5 लाख रुपए भरे थे। एटीएम लूट मामले में पुलिस आज तक कोई भी सुराग नहीं जुटा पाई है।

इनका कहना है -

पुलिस लगातार वारदातें खोल रही है। हालांक कुछ घटनाओं का खुलसा नहीं हो पा रहा है, जिनको लेकर लगातार पुलिस मुखबिर व अन्य सोर्स के जरिए घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। लोसल में ज्वैलर से लूट, खाटूश्यामजी, रींगस व सदर थाना पुलिस ने कई बड़ी वारदातें खोली हैं। इन घटनाओं को भी जल्द खोलेंगे।

प्रवीण नायक नूनावत, एसपी, सीकर

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग