सीकर

video : भाई साहब हेलमेट पहनो…यह आपकी जान से महंगा नहीं है

सीकर. भाई साहब...हेलमेट पहनो.., गाड़ी चलाते सीट बेल्ट का उपयोग करें...समझाइश के साथ उपहार में फूल देते बच्चे

2 min read
Nov 22, 2017

सीकर. भाई साहब...हेलमेट पहनो.., गाड़ी चलाते सीट बेल्ट का उपयोग करें...समझाइश के साथ उपहार में फूल देते बच्चे। सडक़ सुरक्षा अभियान के दूसरे दिन जिले भर में प्रमुख मार्गों और चोराहों पर ऐसे ही नजारे नजर आए। जिले भर में सौ से अधिक स्थानों पर जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रमों के दौरान पुलिस के अधिकारी भी यातायात नियमों की पालना का आग्रह करते नजर आए। स्कूली बच्चों ने जागरूकता के इस कार्यक्रम में पूरी सहभागिता निभाई। कहीं रैली निकाल कर तो कहीं वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया गया। समझाइश का दौर दिनभर चला। पुलिस अधिकारियों ने शिक्षण संस्थाओं में भी जाकर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

सीकर शहर के कल्याण सर्किल पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से समझाइश की। यहां पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोगों को फूल भेंट कर हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने का आग्रह किया।


इसी तरह जाट बाजार में कोतवाली महावीर सिंह राठौड़ व यातायात पुलिस के जवानों ने गांधीवादी तरीके से समझाइश की। यहां पर रविन्द्र बाल निकेतन स्कूल के छात्र भी सडक़ पर फूल लेकर वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करने का अनुरोध कर रहे थे।


शहर कोतवाली महावीर राठौड़ ने बजाज रोड पर भाटी मेंशन स्थित श्रीराम कॉम्पिटिशन क्लासेज में छात्रों व स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ नियमों की पालना की शपथ भी दिलवाई। संस्था निदेशक सुभाष मील ने हेलमेट व सेफ्टी बेल्ट का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया। बाद में एक्सीलेंस गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में भी छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।


उद्योग नगर थाना पुलिस ने पिपराली बाइपास चौराहा सहित प्रमुख सडक़ों पर वाहन चालकों से समझाइश की गई। वाहनों पर यातायात जागरुकता के स्टीकर लगाए गए। दादिया थाना पुलिस की ओर से बेरी स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीएलजी सदस्यों, ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं से समझाइश की गई। गांव में यातायात जागरुकता रैली भी निकाली गई। इसके अलावा दादिया थाना के सामने वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए।

Updated on:
22 Nov 2017 04:07 pm
Published on:
22 Nov 2017 03:56 pm
Also Read
View All