सीकर

राजस्थान रोडवेज ने खाटूश्याम भक्तों को दे दिया बड़ा तोहफा, दिल्ली, जयपुर, भरतपुर समेत कई जगह के श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा फायदा

Rajasthan Roadways Good News: खाटूश्यामजी के लक्खी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। भक्तों की सुविधा के लिए खाटू से 74 विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे दिल्ली, जयपुर, भरतपुर समेत कई शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
राजस्थान रोडवेज फोटो-पत्रिका

Big Gift To Khatushyam Devotees: खाटूश्यामजी का लक्खी मेला मंगलवार को परवान चढ़ने लगा है। लखदातार के दर्शनों के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। इसकी बानगी है कि मंगलवार के दिन रोडवेज ने खाटू से 74 विशेष बसों का संचालन किया। खाटू मेला ग्राउंड में रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कमान संभाली और भक्तों को रोडवेज बसों में बिठाकर रवाना करते रहे।

इस दौरान मेला ग्राउंड में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। सर्वाधिक यात्री जयपुर और दिल्ली रूट पर रहे। वहीं खाटू से अन्य धार्मिक और प्रमुख शहरों के लिए भी बसें चलाई गई। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में भक्तों की भीड़ रहेगी। आगे भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। मेले के दौरान खाटू से विभिन्न शहरों तक सीधी बस सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिली।

ये भी पढ़ें

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक आज, पंचायत चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

इन मार्गों पर चली बसें

रोडवेज के सीबीएस प्रभारी सुरेश चौधरी के अनुसार खाटू मेले के दौरान शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 52 बसें जयपुर, चार बस दिल्ली, एक बस रींगस, एक बस भरतपुर मार्ग पर भेजी गई। इसके अलावा वृंदावन, अलवर, शाहपुरा मार्ग पर एक-एक बस व सालासर मार्ग पर तीन अतिरिक्त बस भेजी गई। इसके अलावा सीकर डिपो से भी खाटूश्याम के लिए बसों का संचालन किया गया। अन्य मार्गों पर बसों का संचालन सुचारू किया गया।

Published on:
25 Feb 2026 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर