महाराजगंज

यातायात के नियम तोड़े, तो खिंच जाएगी फोटो

यातायात नियम तोडऩे वालों को अब सबक मिलेगा। राजस्थान पत्रिका और राजस्थान पुलिस ने यातायात नियम तोडऩे वालों को सबक सिखाने के लिए नई पहल की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2017, 11:11 PM IST
Feature image

यातायात नियम तोडऩे वालों को अब सबक मिलेगा। राजस्थान पत्रिका और राजस्थान पुलिस ने यातायात नियम तोडऩे वालों को सबक सिखाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों का फोटो पुलिस कन्ट्रोल रूम के वाट्सएप नंबर 9530431200 पर भेज सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि एेसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सर्वश्रेष्ठ फोटो को पत्रिका व पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खतरनाक सड़क हादसे वाले स्थानों की भी पुलिस को फोटो भेज सकते है। उन्होंने बताया कि आमजन छह फरवरी तक फोटो भेज सकता है। इसके बाद प्रविष्टी स्वीकार नहीं होगी। प्रथम तीन अच्छी फोटो के विजेताओं को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। यातायात नियम तोडऩे वालों की भेजो फोटो और जीतो इनाम प्रतियोगिता में पहले दिन मंगलवार को लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। पुलिस के पास 18 से अधिक स्थानों की फोटो मिली है। इसमें वाहन खुलेआम नियमों को तोड़ते हुए दिख रहे है। मुहिम में आमजन छह फरवरी तक फोटो भेज सकते है।

Published on: