सीकर

रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे 1 महीने के बच्चे पर चढ़ाई कार, मौके पर ही मौत, वहीं बैठकर रोने लगा पिता

सीकर जिला मुख्यालय पर कार चालक ने लापरवाही की हदें पार करते हुए सीकर के रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे एक माह के अबोध पर कार चढ़ा दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2023, 3:13 PM IST
photo1695721271.jpeg

सीकर जिला मुख्यालय पर कार चालक ने लापरवाही की हदें पार करते हुए सीकर के रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे एक माह के अबोध पर कार चढ़ा दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इससे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।जीआरपी पुलिस थाना के अनुसार हादसे का शिकार मासूम एक महीने का सन्नी है। उसके पिता बच्चू और मां रानी सीकर में रहकर मजदूरी करते हैं।

सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग से पहले एक पेड़ के नीचे परिवार के लोग बैठे हुए थे। परिवार ने बच्चे को अपने पास ही सुला रखा था, परिवार के अन्य लोग भी वहीं बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने गाड़ी को स्टार्ट कर गाड़ी का टायर बच्चे के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने बच्चे की चीख सुनी तो हो हल्ला किया। घटना के बाद कार ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल प्रकाशचंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हॉस्टल में रह रहे 11 साल के बच्चे की वार्डन ने की पिटाई , तो अभिभावकों ने शिक्षिका को पीटा


मौके पर मची चीख पुकार
हादसे के बाद मासूम सन्नी के माता -पिता वहीं बैठकर रोने लगे। जीआरपी पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची। परिजन गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवार की माली हालत बहुत खराब है और परिवार फुटपाथ पर रहकर और मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी आक्रोश नजर आया।

Updated on:
26 Sep 2023, 3:13 PM IST
Published on: