24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत चुनाव: झूठ बोलकर ड्यूटी कटवाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड

पंचायतीराज चुनाव में सीकर जिले से करीब 690 पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों की ड्यूटी नवसृजित जिला फलौदी में लगाई गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून व्यवस्था) राजस्थान जयपुर के निर्देश पर सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन की ओर से यह ड्यूटी लगाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 Oct 2026, 2:48 PM IST

rajasthan police

राजस्थान पुलिस। पत्रिका फाइल फोटो

सीकर। पंचायतीराज चुनाव में सीकर जिले से करीब 690 पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों की ड्यूटी नवसृजित जिला फलौदी में लगाई गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून व्यवस्था) राजस्थान जयपुर के निर्देश पर सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन की ओर से यह ड्यूटी लगाई गई। हालांकि चुनावी ड्यूटी में माता, पत्नी व स्वयं के बीमार होने का बहाना बनाकर कई पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी कटवाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कानून व्यवस्था सेल की ओर से दो सूचियां जारी की गई थीं।

सूत्रों के अनुसार करीब 50 पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अलग-अलग पारिवारिक कारण बताकर अपनी चुनावी ड्यूटी कटवाई है। ड्यूटी कटवाने वाले जवानों का डेटा तैयार करवाया जा रहा है, जिन्होंने पहले भी कई जगह अपनी ड्यूटी कटवाई है। वहीं परिवार के सदस्यों के बीमारी का बहाना बनाने वाले अधिकारियों व जवानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूची फलौदी पुलिस अधीक्षक को भेजने के बाद भी कुछ ड्यूटी काटी गई, ऐसे में ऐसे कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीकर जिले के सभी पुलिस थाना, पुलिस लाइन सीकर, सीओ कार्यालयों से जाब्ता की सूची मांगी गई थी। इन कार्यालयों से जिन कांस्टेलों के नाम ड्यूटी के लिए भेजे गए थे, उनकी ड्यूटी काट दी गई और जिन कांस्टेबल्स की ड्यूटी के लिए नाम नहीं भेजा गया था, उनकी ड्यूटी लगा दी गई है।

कानून व्यवस्था सेल की ओर से जारी पहली सूची में 650 अधिकारियों व जवानों व संशोधित सूची में 38 जवानों के नाम शामिल है। एक डीवाइएसपी, चार पुलिस निरीक्षक सहित एसआइ, एएसआइ, हैड कांस्टेबल व कांस्टबलों की ड्यूटी लगाई गई है। कानून व्यवस्था सेल में कार्यरत एक कांस्टेबल की ड्यूटी रामगढ़ शेखावाटी थाना में है लेकिन फिर भी वह यहां जमा हुआ है और चुनावी ड्यूटी में उसी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।

खंगाला जा रहा पुराना रिकॉर्ड

सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के निर्देश पर कानून व्यवस्था सेल की ओर से चुनाव ड्यूटी कटवाने वाले पुलिस जवानों का पुराना ट्रेक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। बहाने बनाकर लगातार ड्यूटी कटवाने वाले जवानों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मां व पत्नी की बीमारी, स्वयं के बीमार होने, घर में बच्चों की देखभाल सहित अन्य बहाने बनाकर ड्यूटी कटवाई है। जानकारी के अनुसार कुछ जवानों को चार्जशीट भी मिलने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026