सीकर

राजस्थान में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, हत्या कर शव कुएं में डाला

Crime News : जिले के एक गांव में कुछ युवकों ने शनिवार रात 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा से पहले गैंगरेप किया, फिर उसकी हत्या कर शव कुएं में डाल फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2023, 10:17 AM IST
photo_6091304356889605826_x.jpg


सीकर. Crime News : जिले के एक गांव में कुछ युवकों ने शनिवार रात 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा से पहले गैंगरेप किया, फिर उसकी हत्या कर शव कुएं में डाल फरार हो गए। मृतक छात्रा के परिजन ने गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार व हत्या का नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने मांगें पूरी करवाने का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।

ननिहाल में पढ़ाई कर रही थी
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 10 लाख का मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की गई है। उधर, पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने ननिहाल में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी। शनिवार देर रात वह घर से गायब हो गई। रात को ही गांव में तलाश किया तो पता चला कि गांव के ही समुदाय विशेष के दो-तीन लड़के उसको अगवा कर ले गए।

सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान गांव में ही एक कुएं में नाबालिग का शव पड़ा मिला। क्षेत्र के थानाधिकारी खुद 170 फीट गहरे सूखे कुएं में उतरे और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मेडिकल ई से मृतका का पोस्टमार्टम बोर्ड करवाया। उसके शव को सोमवार को सौंपा जाएगा।

Updated on:
25 Sep 2023, 10:17 AM IST
Published on: